फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo: 'लियो' के सेट पर संजय दत्त को अप्पा कहकर बुलाते थे लोकेश कनगराज, बोले- उनके बेटे जैसा हूं

Fri, 13 Oct 2023 02:35 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केजीएफ चैप्टर 2 में यश के साथ काम करने के बाद संजय दत्त अपनी अगली फिल्म 'लियो' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। लोकेश कनगराज अभिनेता दलपति विजय के साथ अपनी अगली फिल्म के प्रचार के लिए हाल ही में एक साक्षात्कार दिया।
विज्ञापन
लियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के मशहूर फिल्म निर्देशक लोकेश कनगराज इन दिनों अपनी फिल्म 'लियो' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें दलपति विजय मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी इस फिल्म में विजय के अपोजिट फिल्म में उनके साथ फाइटिंग सीन करते नजर आएंगे। अब हाल ही में, लोकेश ने संजय संग काम करने के अनुभव को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। तो चलिए जानते हैं।
विज्ञापन


'लियो' के सेट पर संजय दत्त को अप्पा कहकर बुलाते थे लोकेश कनगराज
केजीएफ चैप्टर 2 में यश के साथ काम करने के बाद संजय दत्त अपनी अगली फिल्म 'लियो' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। लोकेश कनगराज अभिनेता दलपति विजय के साथ अपनी अगली फिल्म के प्रचार के लिए हाल ही में एक साक्षात्कार दिया। इस इंटरव्यू में निर्देशक से संजय दत्त के साथ काम करने का अनुभव पूछा गया। इसपर निर्देशक ने कहा कि अभिनेता को लेकर पहले उनकी धारणा काफी अलग थी। हालांकि, साथ काम करने के बाद दोनों में एक अच्छा बॉन्ड बन गया था।
 

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माताओं का जताया आभार, पोस्ट साझा कर लिखा नोट

निर्देशक ने साझा किया संजय संग काम करने का अनुभव

हाल ही में, एक इंटरव्यू में लोकेश ने कहा, 'मुझे उनके साथ काम करने की खूब आजादी मिली है। आप केवल इतना मान लीजिए इससे पहले मुझे यह आजादी  श्री और संदीप के साथ काम करने में मिली थी, जो मेरी पहली फिल्म मानगरम थी। पहले उनको लेकर मेरी काफी अलग धारणा थी। संजय को स्क्रिप्ट सुनाने से पहले मेरे मन में चल रहा था कि ठीक है उन्होंने बहुत सी फिल्में की हैं। इसलिए मुझे थोड़ा सतर्क होकर पूरी स्क्रिप्ट सुनानी होगी, लेकिन जब उन्होंने अपनी भूमिका के बारे में जाना तो वह बहुत खुश हो गए थे। उन्होंने कहा कि मैं उनके बेटे जैसा हूं और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मैं उन्हें अप्पा कह कर बुलाऊं।
विज्ञापन

 

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माताओं का जताया आभार, पोस्ट साझा कर लिखा नोट

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन

लोकेश कनगराज के जरिए निर्देशित 'लियो' दलपति विजय के साथ उनका दूसरा सहयोग है। इससे पहले वह 'मास्टर' में साथ काम कर चुके हैं। 'लियो' 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है। यह फिल्म एक फुल-थ्रॉटल गैंगस्टर फिल्म होगी और दलपति विजय का कभी न देखा गया अवतार होगा। फिल्म में संजय दत्त विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें