फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

L. Subramaniam: काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे एल सुब्रमण्यम और कविता कृष्णमूर्ति, ऑटो रिक्शा में आए नजर

Thu, 02 May 2024 08:11 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

डॉ. एल. सुब्रमण्यम और कविता कृष्णमूर्ति काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए बनारस पहुंचे हैं। काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद उनकी कार भीड़ में फंस गई, जिसके बाद दोनों ने ऑटो रिक्शा से होटल पहुंचे।
विज्ञापन
एल. सुब्रमण्यम और कविता कृष्णमूर्ति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायलिन आइकन के नाम से दुनियाभर में मशहूर डॉ. एल. सुब्रमण्यम और गायिका कविता कृष्णमूर्ति काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए बनारस पहुंचे हैं। महादेव के दर्शन करने के बाद दोनों ऑटो से होटल पहुंचे। दरअसल, काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद उनकी कार भीड़ में फंस गई, जिसके बाद दोनों ने ऑटो रिक्शा से होटल जाना ठीक समझा। इस दौरान दोनों ई-रिक्शा में बैठे नजर आए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। दोनों भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


भगवान शिव की भक्ति में डूबे आए नजर
एल. सुब्रमण्यम और कविता कृष्णमूर्ति इस दौरान भगवान शिव की भक्ति में डूबे दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर उनका इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है। कविता कृष्णमूर्ति मल्टीकलर की साड़ी में दिखाई दीं। वहीं, एल. सुब्रमण्यम इस दौरान सफेद रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। दोनों के माथे पर काशी विश्वनाथ मंदिर का तिलक लगा हुआ है।  

तापसी-मैथियास की संगीत और हल्दी का वीडियो आया सामने, यहां देखें!
विज्ञापन


बनारस की गलियों का आनंद लेते दिखे
ऑटो रिक्शे में बैठे एल. सुब्रमण्यम और उनकी पत्नी कविता कृष्णमूर्ति बनारस की गलियों का आनंद उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों इस दौरान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों दौरान दोनों का सादगी भरा अंदाज देखा जा सकता है। काशी विश्वनाथ के दर्शन करके की खुशी दोनों के चेहरे पर साफ झलक रही है।
विज्ञापन


मार्च में मिला था सुर ज्योत्सना म्यूजिक लीजेंड्स अवॉर्ड
हाल ही में मार्च में डॉ. एल. सुब्रमण्यम को नागपुर में सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिक लीजेंड्स अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्होंने वायलिन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इस अवॉर्ज से सम्मानित होने के बाद डॉ. एल. सुब्रमण्यम ने अपने पिता और गुरु प्रोफेसर वी. लक्ष्मीनारायण का आभार जताया था। 

Sridevi-Janhvi: अब श्रीदेवी के पहले घर में एक रात के लिए ठहर सकेंगे लोग, जल्दी से बना लीजिए अपना प्लान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें