फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishnavataram Box Office: रविवार की छुट्टी में कैसा रहा 'कृष्णावतारम' का हाल? जानिए चौथे दिन का कलेक्शन

Sun, 10 May 2026 09:00 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Krishnavataram Box Office Collection: फिल्म 'कृष्णावतारम' की रिलीज को आज चार दिन पूरे हो गए हैं। जानिए इस फिल्म ने आज रविवार की छुट्टी में कैसा प्रदर्शन किया है?
विज्ञापन
'कृष्णावतारम' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' की काफी तारीफें हो रही हैं। सराहना के बीच फिल्म कलेक्शन भी अच्छा कर रही है। ओपनिंग डे पर तो यह थोड़ी सुस्त रही। मगर, दूसरे दिन से कलेक्शन में इजाफा देखा गया। वीकएंड पर कमाई में काफी अच्छी बढ़त देखी गई। जानिए आज रविवार को इस फिल्म पर दर्शकों ने कितना प्यार लुटाया?

विज्ञापन

फिल्म 'कृष्णावतारम' - फोटो : X
'कृष्णावतारम' का बीते तीन दिन का कलेक्शन
फिल्म 'कृष्णावतारम' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, उस दिन यह सीमित थिएटर्स में सजी थी। पहले दिन फिल्म ने 42 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। फिर दूसरे दिन रविवार को कमाई में इजाफा देखा गया और कमाई 1.15 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन यानी कल शनिवार का कलेक्शन 2.25 करोड़ रुपये रहा था।

फिल्म 'कृष्णावतारम' - फोटो : X
रविवार को कैसा रहा प्रदर्शन?
बीते दिन के मुकाबले आज रविवार को इस फिल्म की कमाई में और इजाफा देखा गया है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रविवार को चौथे दिन 3.01 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 6.83 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 80 से 100 करोड़ के बीच है।

फिल्म 'कृष्णावतारम' - फोटो : X
'दादी की शादी' को दी मात
सिनेमाघरों में 'कृष्णावतारम' का क्लैश कपिल शर्मा और नीतू सिंह की फिल्म 'दादी की शादी' के साथ हुआ। बावजूद इसके अपनी कहानी और सितारों के अभिनय के दम पर यह फिल्म कमाई में आगे है। पहले से लगीं 'एक दिन', 'राजा शिवाजी' और 'भूत बंगला' जैसी फिल्मों के बावजूद यह अच्छा कलेक्शन कर रही है।
विज्ञापन

फिल्म 'कृष्णावतारम' - फोटो : X
फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट्ट, निवासिनी कृष्णन और संस्कृति जयना जैसे सितारे हैं। भगवान श्रीकृष्ण का मुख्य किरदार सिद्धार्थ गुप्ता ने अदा किया है। वहीं, राधा का किरदार सुष्मिता भट्ट ने निभाया है। रुक्मिणी की भूमिका में निवासिनी कृष्णन हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें