फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trisha Krishnan: तृषा कृष्णन ने किसे गले लगाया? विजय थलापति के शपथ ग्रहण समारोह से वीडियो वायरल

Sun, 10 May 2026 05:45 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Trisha Krishnan Viral Video: अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने आज 10 मई को चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे। साथ ही अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी पहुंचीं। इस दौरान तृषा के चेहरे पर खुशी और आंखों में चमक साफ नजर आई।
विज्ञापन
विजय की मां से गले मिलती हुईं तृषा कृष्णन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार थलापति विजय ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। विजय थलापति अपनी राजनीतिक पारी के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में हैं। पत्नी संगीता के साथ शादीशुदा जिंदगी में दरार आ चुकी है और तलाक का मामला कोर्ट में हैं। इस बीच बीते काफी वक्त से विजय का नाम चर्चित साउथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जा रहा है। अभिनेता विजय ने आज जब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो शपथ ग्रहण समारोह में उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ तृषा भी मौजूद थीं।

विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में तृषा कृष्णन - फोटो : पीटीआई
खास अंदाज से तृषा कृष्णन ने लूटी लाइमलाइट
विजय थलापति को राज्यपाल ने पद की शपथ दिलाकर औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी। समारोह में तृषा ने भी शिरकत की। उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तृषा कृष्णन बेहद खास अंदाज में समारोह में पहुंचीं। गोल्डन और फिरोजी कलर की साड़ी में वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही चमेली के गजरे ने उनकी खूबसूरती में चार चांद जड़ दिए हैं।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में तृषा कृष्णन - फोटो : पीटीआई
विजय की मां से गले मिलीं तृषा कृष्णन
शपथ ग्रहण समारोह में तृषा कृष्णन की खुशी साफ नजर आई। उनके चेहरे पर मुस्कुराहट और आंखों की चमक साफ बता रही थी कि आज का दिन उनके लिए भी कितना खास है। इतना ही नहीं, तृषा ने विजय के परिवार के सभी सदस्यों के साथ बड़ी आत्मीयता से मुलाकात की। खासतौर से वे उठक विजय की मां शोभा चंद्रेशेखर के पास पहुंचीं। उन्हें गले लगाया और मुस्कुराकर मिलीं। इस दौरान शोभा भी बेहद भावुक और खुश नजर आईं। दोनों की मुलाकात का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

அம்மாவுக்கு ஹக் குடுத்த த்ரிஷா 🥰😍❤️ pic.twitter.com/sd07RAgGkI

— Anshitha🫶💖🍉 (@Anshithaprincey) May 10, 2026

तृषा ने शोभा का गर्मजोशी से किया स्वागत
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय की मां शोभा अपनी सीट पर बैठने के लिए पहुंचीं, तो तृषा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों ने प्रथम पंक्ति में बैठने से पहले एक-दूसरे को गले लगाया। इस समारोह में तृषा फिरोजी रंग की सिल्क कांजीवरम साड़ी पहने दिखीं। इस दौरान तृषा के साथ उनकी मां उमा कृष्णन भी थीं। वहीं, विजय की मां शोभा ने बेटे के सीएम बनने पर खुशी जाहिर की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें