'हमारी पूरी टीम की मेहनत का प्रमाण है यह'
फिल्म की इस उपलब्धि पर किरण राव ने कहा है, 'मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। बेहद खुश हूं कि हमारी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को अकादमी पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। फिल्म का ऑस्कर की रेस में शामिल होना, मेरी पूरी टीम की अथक मेहनत का प्रमाण है, जिनके जुनून ने इस कहानी को जीवंत किया है। सिनेमा हमेशा दिलों को जोड़ने, सीमाओं को पार करने और सार्थक बातचीत का सबसे शक्तिशाली जरिया रहा है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएगी, जैसे कि इसने भारतीय दर्शकों का दिल जीता है'।
Laapataa Ladies: 'ऑस्कर' के लिए चुनी गई किरण राव की 'लापता लेडीज', फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने की पुष्टि
दर्शकों को भी कहा शुक्रिया
किरण राव का कहना है, 'इस फिल्म के लिए प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। मैं पूरी कास्ट और क्रू को भी तहे दिल से शुक्रिया कहना चाहती हूं, जिनकी अपार प्रतिभा, समर्पण और कड़ी मेहनत से यह फिल्म बन पाई। इस फिल्म को बनाने की यात्रा अविश्वसनीय सहयोग और विकास की यात्रा रही है। साथ ही निर्देशक ने दर्शकों का भी आभार जताया है। उन्होंने लिखा, 'दर्शकों का प्यार और सहयोग हमारे लिए मायने रखता है। आपका हम पर यह अटूट विश्वास ही हमें बतौर फिल्म निर्माता आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है'।