फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70th National Film Awards: इस दिन विजेताओं को दिए जाएंगे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, नोट कर लें तारीख

Mon, 23 Sep 2024 02:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की पुरस्कृत किए जाने की तारीख की घोषणा कर दी गई है। 8 अक्तूबर को विजेताओं को यह  इस प्रतिष्ठित पुरस्कार  से सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024 - फोटो : इंस्टाग्राम- एनएफडीसी इंडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से  70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिए जाने की तारीख की जानकारी दी है।  इंस्टाग्राम पर किए गए इस पोस्ट में बताया गया है कि कार्यक्रम का आयोजन 8 अक्तूबर को किया जाएगा। 

Ranbir Kapoor: जब निर्देशक रणबीर से काम कराने के लिए लगाते थे उनके पिता से सिफारिश, ऋषि कपूर जाते थे भड़क
विज्ञापन


राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम ने की पोस्ट

पोस्ट में लिखा है, "भारतीय सिनेमा के भव्य समारोह के लिए तैयार हो जाएं। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 का आयोजन 8 अक्टूबर 2024 को होगा। बेहतरीन भारतीय फिल्मों को सम्मानित करने वाली एक अविस्मरणीय शाम के लिए बने रहिए।"




सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से है एक

भारत की राष्ट्रपति सभी विजेताओं को ये पुरस्कार प्रदान करेंगी। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का यह सबसे प्रतिष्ठित पुस्कार है, जो अभिनय, निर्देशन और लेखन जैसी विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है। इन पुरस्कारों के विजेता देश भर के महत्वाकांक्षी फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के लिए प्रेरणा का काम करते हैं। 

विज्ञापन

साल 1954 में हुई थी शुरुआत

केजीएफ 2 से लेकर ब्रह्मास्त्र जैसी लोकप्रिय फिल्मों ने इस बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। सबसे ज्यादा पुरस्कार इस बार अट्टम ने अपने नाम किया है। ऋषभ शेट्टी, नित्या मेनन और मानसी पारेख ने इस बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता/अभिनेत्री का खिताब जीता है। हिंदी भाषा में बनी फिल्म गुलमोहर को भी इस बार राष्ट्रीय पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। साल 1954 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की की शुरुआत हुई थी। तब इसका नाम स्टेट अवॉर्ड्स था। उस समय क्षेत्रीय भाषा की बेहतरीन फिल्मों को इस सम्मान से नवाजा जाता था। 

Riya Singha: रिया ने 16 साल की उम्र में शुरू कर दी थी मॉडलिंग, मिस इंडिया यूनिवर्स के बारे में जानें सबकुछ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें