फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग का नया गाना रिलीज: 'डैडी कूल' पर थिरके शाहरुख खान, बेबो ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, क्या बोले नेटिजंस?

Fri, 27 Nov 2026 08:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • SRK KING Song Daddy Cool: फिल्म 'किंग' का एक और गाना आज शुक्रवार को रिलीज हो गया है। 
  • इसमें शाहरुख खान और करीना कपूर धमाकेदार डांस करते नजर आए हैं।
  • 'डैडी कूल' टाइटल वाले इस गाने में बेबो का बोल्ड अंदाज देखने को मिला है।
विज्ञापन
'किंग' के डैडी कूल गाने में शाहरुख खान-करीना कपूर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' का एक और गाना आज रिलीज हो चुका है। इसका टाइटल है- 'डैडी कूल'। इसमें बॉलीवुड के किंग को करीना कपूर के साथ थिरकते देखा गया है। यह गाना अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने गाया है।

विज्ञापन
Trending Videos

'किंग' के डैडी कूल गाने में शाहरुख खान-करीना कपूर - फोटो : वीडियो ग्रैब
15 साल बाद जमी किंग खान-करीना की जोड़ी
फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' काफी सुर्खियों में रहा। इसमें एक्टर को दीपिका पादुकोण के साथ देखा गया। वहीं, 'डैडी कूल' गाने में वे करीना कपूर के साथ नजर आए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस गाने के जरिए शाहरुख और करीना कपूर की जोड़ी करीब 15 साल बाद एक बार फिर परदे पर नजर आने वाली है। दोनों को इससे पहले साल 2011 की फिल्म 'रा.वन' में साथ देखा गया था।

'किंग' के डैडी कूल गाने में शाहरुख खान-करीना कपूर - फोटो : वीडियो ग्रैब
एक-दूसरे को टक्कर देते दिखे बेबो-शाहरुख
इस गाने के बीट्स एनर्जी से भरपूर हैं। शानदार रेट्रो अंदाज के साथ शाहरुख खान और करीना कपूर अपने डांस मूव्स से डांस फ्लोर पर आग लगाते नजर आ रहे हैं। डांस के मामले में शाहरुख खान और करीना कपूर दोनों ही एक-दूसरे को भरपूर टक्कर देते दिख रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब है। करीना कपूर का अंदाज काफी बोल्ड है।

'किंग' के डैडी कूल गाने में शाहरुख खान-करीना कपूर - फोटो : वीडियो ग्रैब
ग्लोबल टच के साथ 'डैडी कूल-किंग वर्जन' शानदार
इस गाने के लिरिक्स कुमार के हैं। यह गाना दरअसल, बोनी एम के 1976 के क्लासिक गाने पर आधारित है, जिसमें उनके मूल अंग्रेजी वोकल्स को शामिल किया गया है। इस तरह 'डैडी कूल-किंग वर्जन' में बोनी एम. के मशहूर ग्लोबल हिट गाने 'डैडी कूल' की तासीर भी बरकरार है। सचिन-जिगर ने 'डैडी कूल' को नए अंदाज में कंपोज किया है। कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की है। 
बता दें कि यह गाना मेटा के प्रमुख कार्यक्रम ‘हाउस ऑफ इंस्टाग्राम 2026’ में लॉन्च हुआ है, जहां देश के 700 से अधिक लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स एक साथ आए।
विज्ञापन

'किंग' के डैडी कूल गाने में शाहरुख खान-करीना कपूर - फोटो : वीडियो ग्रैब
नेटिजंस को याद आई 'डॉन'
फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान और करीना को एक साथ देखकर लोगों को 'डॉन' की यादें ताजा हो गई हैं। बता दें कि फिल्म 'डॉन' के 'ये मेरा दिल' गाने में दोनों सितारों को साथ देखा गया था। वहीं कुछ यूजर्स इस बात की खुशी जता रहे हैं कि इतने वर्षों बाद करीना और शाहरुख साथ नजर आएंगे। फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में सुहाना खान भी नजर आएंगी।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें