फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये प्रेम मोल लिया बॉक्स ऑफिस: कैसी रही आयुष्मान-शरवरी की फिल्म की शुरुआत? पहले दिन इतनी कमाई से खुला खाता

Fri, 27 Nov 2026 07:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • Yeh Prem Mol Liya Collection: फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' सिनेमाघरों में आज 27 नवंबर 2026 को सज गई है।
  • इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड भूमिका में हैं। 
  • सूरज आर. बड़जात्या ने फिल्म का निर्देशन किया है। जानिए पहले दिन इसने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
ये प्रेम मोल लिया बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरज आर. बड़जात्या पारिवारिक सिनेमा बनाने के लिए जाने जाते हैं। लंबे वक्त बाद वे दर्शकों के बीच लौटे हैं। इस बार कहानी भी कुछ बदली हुई है। इसमें नए जमाने और नई सोच की झलक है। परिवार, परंपरा और प्यार के साथ ही भरपूर इमोशंस हैं। पहले दिन इसने दर्शकों पर कितना असर किया? जानते हैं...

विज्ञापन


Ye Prem Mol Liya Review: शादी और परिवार की पुरानी सोच पर अच्छा सवाल, फिर कहां रही कमी? जानें कैसी है फिल्म

Trending Videos

ये प्रेम मोल लिया - फोटो : यूट्यूब
पहले दिन कितना कलेक्शनन जुटाया?
फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' ऐसे वक्त में सिनेमाघरों में आई है, जब पहले 'रामायण' जैसी मेगा बजट फिल्म भी थिएटर्स में सजी है। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबाल 'गन मास्टर' से भी है, जो आज रिलीज हुई है। इनके बीच 'ये प्रेम मोल लिया' ने पहले दिन 2.52 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह सैकनिल्क पर प्राप्त शुरुआती आंकड़े हैं। 

'ये प्रेम मोल लिया' - फोटो : वीडियो ग्रैब
बजट से तुलना में कहां है फिल्म?
फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के पहले दिन 5,451 शो चल रहे हैं। इस फिल्म का बजट मीडिया रिपोर्ट्स में 60 से 70 करोड़ रुपये के करीब बताया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस के गणित के हिसाब से देखें तो अगर कोई फिल्म पहले दिन अपनी लागत का दस फीसदी कमाती है तो यह औसत कमाई कही जाती है। 20 फीसदी अच्छी शुरुआत। इससे अधिक का कलेक्शन फिल्म के उज्जवल बॉक्स ऑफिस का संकेत हो सकता है। शुरुआती आंकड़ों में तो 'ये प्रेम मोल लिया' औसत श्रेणी से काफी पीछे है। हालांकि, पूरी तस्वीर रात दस बजे तक अंतिम आंकड़े आने पर ही स्पष्ट हो सकेगी।

'ये प्रेम मोल लिया' - फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या बड़जात्या की सबसे बड़ी ओपनर बनेगी?
सूरज बड़जात्या की फिल्मों की बात करें तो सबसे अच्छी ओपनिंग अब तक 'ऊंचाई' की रही है। यह साल 2022 में आई थी। निर्देशक की फिल्मों का भारत में ओपनिंग डे कलेक्शन कुछ इस तरह रहा है-
 
फिल्म पहले दिन का कलेक्शन
मैंने प्यार किया 22 लाख रुपये
हम आपके हैं कौन 10 लाख रुपये
हम साथ-साथ हैं 1.14 करोड़ रुपये
मैं प्रेम की दीवानी हूं 1.16 करोड़ रुपये
विवाह 80 लाख रुपये
प्रेम रतन धन पायो 40.35 करोड़ रुपये
ऊंचाई 1.81 करोड़ रुपये
विज्ञापन

ये प्रेम मोल लिया - फोटो : साभार@imdb
फिल्म की स्टारकास्ट 
फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी के अलावा अनुपम खेर, स्वानंद किरकिरे, सीमा पाहवा, सुप्रिया पाठक, सौम्या टंडन, सुरभि तिवारी, कृष राव, अशनूर कौर और  श्रुति सेठ जैसे कई चर्चित सितारे भी हैं। बदलते वक्त के हिसाब से फिल्म में कुछ सवाल हैं, जो समाज में भी अक्सर पूछे जाते हैं। शादी के बाद लड़की को ही अपना घर क्यों छोड़ना पड़ता है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें