फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Don 3: पहली एक्शन फिल्म में काम करने के लिए उत्साहित हैं कियारा, बोलीं- 'करनी होगी काफी तैयारियां'

Sat, 24 Feb 2024 10:34 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में कियारा ने अपनी एक्शन फिल्म डॉन 3 के बारे में खुलकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनकी पहली एक्शन फिल्म होगी।
विज्ञापन
कियारा आडवाणी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी प्रोफेशलन लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'डॉन 3' में कियारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में वे रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। वहीं, अब हाल ही में कियारा ने अपनी एक्शन फिल्म डॉन 3 के बारे में खुलकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनकी पहली एक्शन फिल्म होगी।
विज्ञापन


'डॉन 3' में काम करने के उत्साहित हैं कियारा
कियारा ने 'डॉन 3' में काम करने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह मेरे करियर के लिए अच्छा निर्णय है। बहुत समय से मैं एक ही शैली में काम कर रही थी। हालांकि, मैं अब कुछ अलग किरदार करने के बारे में सोच रही थी। अब मुझे वह अवसर मिल गया है। मैं इस फिल्म में काम करने के लिए उत्सुक हूं। 'डॉन 3' के लिए मुझे काफी तैयारी करनी होगी। हालांकि, मैंने कभी कोई एक्शन फिल्मों में काम नहीं किया है। यह पहली बार है, जब मैं किसी एक्शन फिल्म में काम करने जा रही हूं।'

यह भी पढ़ें: Sanjay Leela Bhansali: इन 10 किरदारों में ‘सीमा’, ‘सुजाता’, ‘बंदिनी’ के अक्स, भंसाली को समझने के 10 सीधे मंत्र
विज्ञापन


शादी के बाद साउन की दो बड़ी फिल्में
अभिनेत्री ने आगे बताया कि शादी के बाद उन्होंने अपने करियर की दो सबसे बड़ी फिल्में साइन की हैं। जहां ऐसी खबरें हैं कि कियारा 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी, वहीं रणवीर सिंह के साथ 'डॉन 3' में मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। कियारा ने कहा, 'मैं कह सकती हूं कि शादी के बाद मैंने अपनी दो सबसे बड़ी फिल्में साइन की हैं। शादी के बाद भी मेरी करियर अच्छे से आगे बढ़ रहा है, जो  बहुत कुछ कहता है। बेशक, आज बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियां शादीशुदा हैं। यह महिलाओं के लिए एक सकारात्मक बदलाव है।'
विज्ञापन


अगस्त में शुरू होगी 'डॉन 3' की शूटिंग!
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'डॉन 3' की शूटिंग इस साल अगस्त महीने में शुरू हो सकती है। फिलहाल फिल्म की टीम प्री-प्रोडक्शन की तैयारियां जोर शोर से कर रही  हैं। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, 'डॉन 3' की टीम फिलहाल इस फिल्म की कास्टिंग कर रही है और इसका प्री-प्रोडक्शन अगले महीने शुरू होने वाला है। 'डॉन 3' में रणवीर सिंह और कियारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, सूत्रों के मुताबिक इमरान हाशमी इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी इस खबर पर मेकर्स ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: कंगना ने फिल्मी हस्तियों पर लगाया बड़ा आरोप, बोलीं- 'कार्रवाई हो, तो कई नाम होंगे उजागर'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें