फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ छुट्टियां मना रही हैं कियारा, पोस्ट साझा कर प्रशंसकों को दिखाया लुक

Tue, 01 Oct 2024 11:52 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के पसंदीदा कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं। कियारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पति सिद्धार्थ के साथ वीडियो शेयर की है।
विज्ञापन
कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम sidmalhotra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के चर्चित कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों साथ में रहकर छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपनी छुट्टियों से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसमें वह अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आ रही हैं। इसमें वह साथ में सामान खरीदते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvani
पति के साथ छुट्टियां मना रही हैं कियारा
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपने प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें वह अपने पति सिद्धार्थ के साथ विदेश में घूमती नजर आ रही हैं। इस स्टोरी में कियारा और सिद्धार्थ को मैचिंग कपड़ों में देखा जा सकता है। वीडियो पोस्ट में कियारा सड़क पर पति के साथ जा रही हैं। इस वीडियो में कियारा सफेद टॉप और ब्लैक जींस में नजर आ रही हैं। सिद्धार्थ ने भी सफेद टी शर्ट और ब्लैक जींस पहन रखी है। सिद्धार्थ ने लुक को पूरा करने के लिए एक कैप भी पहनी है। इस पर कियारा ने लिखा है- 'लेट्स गो'।

Karthi: महेश बाबू को लेकर कार्ति ने किया दिलचस्प खुलासा, आप भी जानकर रह जाएंगे हैरान

कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
जल्द ही इन फिल्मों में नजर आएंगे सितारे
राम चरण और कियारा आडवाणी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म गेम चेंजर का गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। एस शंकर द्वारा निर्देशित राम चरण अभिनीत गेम चेंजर में अभिनेता एक आईएएस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो कई विरोधियों के खिलाफ राजनीतिक व्यवस्था को साफ करने का बीड़ा उठाता है। राजनीतिक थ्रिलर फिल्म कार्तिक सुब्बाराज द्वारा सुनाई गई कहानी पर आधारित है। फिल्म का संगीत थमन ने तैयार किया है, उन्होंने इससे पहले राम चरण के जन्मदिन पर फिल्म का पहला सिंगल जरागंडी रिलीज किया था।

VVKWWV: 'मुझे सब कुछ आजमाना है', 'मेरे महबूब' गाने के डांस स्टेप्स की हो रही आलोचना पर बोलीं तृप्ति डिमरी

विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@sidmalhotra
एकता कपूर की फिल्म में काम करेंगे सिद्धार्थ
खबरों की मानें तो एकता कपूर की फिल्म पर काम शुरू करने से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिनेश विजान द्वारा समर्थित एक रोमांटिक कॉमेडी की शूटिंग पूरी करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होने वाली है। अभिनेता के रेस 4 के कलाकारों में शामिल होने की भी उम्मीद है, जिसकी शूटिंग 2025 की पहली तिमाही में शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें