सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट (एसपीई) ने अपने कार्यकारी नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलावों का एलान किया है। रवि आहूजा को कंपनी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाने का फैसला लिया है। वह टोनी विंसीक्वेरा की जगह लेंगे। रवि वर्तमान समय में एसपीई के ग्लोबल टेलीविजन स्टूडियो के अध्यक्ष और सीओओ हैं।
अगले साल से संभालेंगे पद
रवि 2 जनवरी 2025 से अध्यक्ष औऱ सीईओ के रूप में एसपीई का नेतृत्व संभालेंगे। वहीं, टोनी विंसीक्वेरा दिसंबर 2025 के अंत तक एसपीई के लिए गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सलाहकार भूमिका में बने रहेंगे। आहूजा सोनी ग्रुप कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष और सीईओ केनिचिरो योशिदा और सोनी ग्रुप कॉर्पोरेशन के सीओओ और सीएफओ हिरोकी तोतोकी को रिपोर्ट करेंगे।
कौन हैं रवि आहूजा?
एसपीई में अपनी शुरुआत से पहले रवि आहूजा 2019 से 2021 तक वॉल्ट डिज्नी टेलीविजन के व्यवसाय संचालन के अध्यक्ष और सीएफओ थे। मीडिया रिपोर्ट्स के पता चलता है कि वह फरवरी 2013 में अमेरिकी स्ट्रीमिंग टेक कंपनी के बोर्ड में शामिल हुए थे। इंडस्ट्री में उनका दशकों पुराना अनुभव है। 1997 में वह मैकिन्से में एसोसिएट बने थे।
Govinda Health Update: कैसी है गोविंदा की तबीयत, कैसे गलती से अपनी ही बंदूक से घायल हुए; क्या कह रहे डॉक्टर?