फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani: इस अभिनेत्री के अभिनय से प्रभावित हुईं थीं कियारा आडवाणी, राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म

Thu, 01 Aug 2024 12:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कियार आडवाणी ने 31 जुलाई को अपना 33वां जन्मदिन बड़े ही शानदार तरीके से मनाया। इन दिनों कियारा पैन इंडिया फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में कियारा साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ नजर स्क्रीन साझा करेंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि कियारा को बॉलीवुड में आने के लिए निर्देशक राजकुमार हिरानी की इस हिट फिल्म ने अभिनय करियर बनाने के लिए प्रेरित किया था।
विज्ञापन
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कियारा आडवाणी बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं। कियारा का अभिनय शुरू से ही दर्शकों के लिए मनोरंजक भरा रहा है। लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते होंगे कि कियारा कभी भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं क्योंकि वह एक पत्रकार बनना चाहती थीं। इसके लिए कियारा ने मास कम्युनिकेशन में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री भी हासिल की थी। उन्होंने मुंबई के जय हिंद कॉलेज से बीए किया। उनका सपना था कि वह एक पत्रकार बनें, लेकिन बॉलीवुड निर्देशक राजकुमार हिरानी की एक फिल्म ने कियारा का यह इरादा बदल दिया। 
विज्ञापन

कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म '3 इडियट्स' देखने के बाद कियारा को अपने करियर को लेकर एक नई दिशा मिली। उन्हें इस फिल्म के सभी किरदार पसंद आए, खासकर करीना कपूर द्वारा निभाया गया पिया का किरदार कियारा के जहन में इस कदर बस गया कि उस दिन उन्होंने ठान लिया था, कि वह भी एक बॉलीवुड अभिनेत्री ही बनेंगी। इस बात का खुलासा खुद कियारा ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में किया था। 
 

कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'सत्यप्रेम की कथा', 'भुल भुलैया 2' और 'कबीर सिंह' जैसी कई हिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकीं कियारा आडवाणी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके पिता उन्हें फिल्म उद्योग में शामिल होने देने के लिए राजी नहीं थे। दरअसल, कियारा के माता-पिता बाकी पैरेंट्स की तरह ही उनकी चिंता करते हैं, जो लाजमी है, जब कियारा ने उनको बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री अपना करियर बनाने के सुझाव को बताया था, तब स्वाभाविक तौर पर उनके माता-पिता का चिंता करना जायज था, क्योंकि कियारा के परिवार से कोई भी फिल्म उद्योग से नहीं है। यही वजह थी कि उनके माता-पिता उनकी सुरक्षा के बारे में परेशान थे। कियारा ने यह भी बताया था कहा कि वे चाहते थे कि वह अभिनय के अलावा कुछ और करने की कोशिश करे।
 

कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
काम की बात करें तो कियारा जल्द ही निर्देशक एस शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आएंगी। इस फिल्म के निर्माताओं ने कियारा के 33वें जन्मदिन पर फिल्म 'गेम चेंजर' का एक नया पोस्टर जारी किया था, जिसमें कियारा बेहद खूबसूरत और दिलकश अंदाज में नजर आईं। फिल्म के इस नए पोस्टर में कियारा एक स्टाइलिश कढ़ाईदार लाल ब्लाउज के साथ भारी आभूषण और बैंगनी पेटीकोट में नजर आईं, जिसे देखकर संभवता सभी की आंखे खुली की खुली रह गई होंगी। पोस्टर के साथ मेकर्स ने कियारा के किरदार के नाम का भी खुलासा किया था। मेकर्स ने लिखा, "टीम गेम चेंजर हमारी जबीलम्मा उर्फ कियारा आडवाणी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।''
विज्ञापन

कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
गेम चेंजर में कियारा साउथ पैन इंडिया स्टार राम चरण के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस साल की शुरुआत में, निर्माता दिल राजू ने फिल्म की रिलीज की तारीख के बारे में कहा था कि यह 6 महीने से भी कम समय में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। निर्माता ने सितंबर में रिलीज की तारीख का संकेत दिया। हालांकि, फिल्म की रिलीज की तारीख की आधिकारिक पुष्टि अभी तक सार्वजनिक तौर पर नहीं हुई है।
Priyanka Chopra: बेटी मालती को लेकर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, 'द ब्लफ' अभिनेत्री ने इस पल को बताया असाधारण
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें