फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khushi Kapoor-Vedang Raina: खुशी कपूर और वेदांग रैना दुबई में फिर दिखे साथ! आखिर क्या है बात?

Sat, 13 Apr 2024 04:08 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इंस्टाग्राम पर खुशी कपूर के एक फैन पेज पर उनकी और वेदांग की नई तस्वीरें अपलोड की गई है, जिसमें दोनों एक ही रंग के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
खुशी और वेदांग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बी-टाउन में इस बात की चर्चा कई दिनों से हो रही है कि खुशी कपूर और वेदांग रैना के बीच कुछ तो चल रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले पर खुशी कपूर और वेदांग रैना में से किसी ने भी कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, प्रशंसक बार-बार सोशल मीडिया पर इस बात का दावा कर रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में आ चुके हैं। हाल ही में, एक बार फिर से इस बात को हवा मिल गई है, क्योंकि सोशल मीडिया पर खुशी और वेदांग की नई तस्वीरें वायरल हो रही है।

विज्ञापन


एक ही रंग कपड़े पहने दिखे खुशी और वेदांग
कुछ ही दिन पहले खुशी कपूर की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वे किसी शख्स का हाथ पकड़कर चल रही थी। सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि जिस आदमी का उन्होंने हाथ पकड़ा था, वह वेदांग रैना थे। यह भी कहा गया था कि वह तस्वीर दुबई एयरपोर्ट की थी। अब इंस्टाग्राम पर खुशी कपूर के एक फैन पेज पर उनकी और वेदांग की नई तस्वीरें अपलोड की गई है, जिसमें दोनों एक ही रंग के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में बताया गया है कि ये तस्वीरें दुबई की है।

Manoj Bajpayee: अलग-अलग किरदारों में खुद को कैसे ढालते हैं मनोज बाजपेयी? खास बातचीत में अभिनेता ने खोला राज
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्कुराते हुए दिया प्यारा सा पोज
वायरल तस्वीरों में खुशी कपूर को काले रंग की ड्रेस में देखा जा सकता है। उन्होंने इसी रंग की जैकेट भी पहनी हुई है।  वे खुले बालों में वेदांग के साथ पोज देते हुए दिख रही हैं। वहीं, वेदांग नीले रंग की जींस और सफेद रंग की कमीज में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने शर्ट के ऊपर खुशी की ही तरह काले रंग की जैकेट पहन रखी है। एक अन्य तस्वीर में दोनों एक साथ कार में बैठे नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद प्रशंसक फिर से इस बात को दोहरा रहे हैं कि खुशी कपूर और वेदांग रैना अब कपल बन चुके हैं। दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा है।

Kunal Kemmu: कुणाल खेमू का खुलासा, ऐसे करते हैं यात्रा के खर्चे का हिसाब-किताब, किडनी बेचने पर बताई मजेदार बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें