फिल्मी सितारे अपनी फिल्मों और लुक के अलावा घूमने-फिरने को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। समय-समय पर इन हस्तियों की घूमने की तस्वीरें देखने को मिलती रहती है, जिसमें वे अपने दोस्तों या परिवार के संग मौज-मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। बी टाउन की बात करें तो कुणाल खेमू, शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की दोस्ती काफी गहरी है। तीनों एक साथ घूमने के लिए जाते रहते हैं। हाल ही में, अभिनेता कुणाल खेमू ने इस बात का खुलासा किया है कि वे यात्रा के दौरान हुए खर्चे का हिसाब-किताब कैसे करते हैं।
आपस में बांटते हैं बिल
कुणाल खेमू ने एक साक्षात्कार में अपनी यात्रा के खर्च पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब वे दोस्तों के साथ घूमने के लिए जाते हैं तो वे बिल को आपस में बांट लेते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा कई दिनों की होती है। दोस्तों के बीच खर्चे के हिसाब-किताब के लिए बिल का बंटवारा किया जाता है।
सबके दिमाग में चलता रहता है खर्चे का हिसाब
हम जानते हैं कि आम आदमी अपने खर्च को लेकर चिंतित रहता है। वह हिसाब-किताब में लगा रहता है। कुणाल खेमू ने भी अपने साक्षात्कार में ऐसी ही एक बात बताई। उन्होंने कहा कि कोई बोले ना बोले, लेकिन यह सबके दिमाग में चलता रहता है। खर्च का हिसाब लगने लगता है।
Kanguva: 'कंगुवा' के इंतजार में बैठे दर्शकों के लिए बुरी खबर, इस साल रिलीज होना मुश्किल! यहां फंसा है पेंच
यात्रा में इतने भी पैसे खर्च नहीं होते कि आपकी किडनी बिक जाए
कुणाल खेमू, शाहिद कपूर और ईशान खट्टर काफी दिन पहले एक अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर गए थे। तीनों की तस्वीरों ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींचा था। तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। सभी पूरी तरह से मस्ती के मूड़ में नजर आ रहे थे। सभी के चेहरे खिले हुए थे। कुणाल ने एक अन्य साक्षात्कार में बताया था कि यात्रा में काफी रुपये खर्च होते हैं, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि आपको अपनी किडनी ही बेचनी पड़ जाए। बता दें कि कुणाल खेमू ने फिल्म 'मड़गांव एक्सप्रेस' के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
Roberto Cavalli: डिजाइनर रॉबर्टो कैवल्ली का 83 साल की उम्र में निधन, ये अभिनेत्रियां पहन चुकी हैं उनकी ड्रेस