फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKK14: 'खतरों के खिलाड़ी' बनने की दौड़ में इन प्रतिभागियों के बीच होगा मुकाबला, विजेता को मिलेगा लाखों का इनाम

Sat, 28 Sep 2024 12:05 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' के फाइनल एपिसोड और विजेता के नाम को लेकर दर्शक काफी चर्चा कर रहे हैं। इस शो में टॉप 5 फाइनलिस्ट को दी जाने वाली प्राइज मनी के नाम को लेकर चर्चा हो रही है। आइए आपको बताते हैं कब और कहां देख सकते हैं ये शो।
विज्ञापन
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' का फिनाले अब बहुत नजदीक है। शो के ग्रैंड फिनाले को लेकर अब दर्शक काफी चर्चा कर रहे हैं। शो की ओर से टॉप खिलाड़ियों के नाम जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही शो के फाइनलिस्ट का नाम भी फाइनल एपिसोड में सामने आ जाएगा। इससे पहले कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं फाइनलिस्ट के नाम को लेकर, उन्हें दिए जाने वाले प्राइज मनी को लेकर। आइए आपको बताते हैं 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' के टॉप 5 खिलाड़ियों के नाम।

RK Birthday: 'तुम मेरा गर्व हो, तुम्हारी सारी मुरादें पूरी हों', रणबीर के जन्मदिन पर नीतू सिंह ने दिया आशीष

विज्ञापन

खतरों के खिलाड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
ये खिलाड़ी हैं टॉप 5 में शामिल
'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' के रोमानिया में शूट हुए शो में कुल 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इस शो में फाइनल तक का सफर तय करने वाले खिलाड़ियों में 5 खिलाड़ी शामिल हैं। टॉप फाइनलिस्ट में अभिषेक कुमार, कृष्णा श्रॉफ, शालीन भनोट, करणवीर मेहरा, गश्मीर महाजनी शामिल हैं। खबरों की मानें तो फाइनलिस्ट के लिए करणवीर मेहरा के नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दावा किया जा रहा है कि शो के विनर के करणवीर मेहरा हैं। हालांकि, इस नाम को लेकर मेकर्स की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
 

Ananya Panday: 'कंट्रोल' देखने के बाद ऐसी थी अनन्या के घरवालों की प्रतिक्रिया, अभिनेत्री ने किया खुलासा

विज्ञापन

खतरों के खिलाड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
इतनी मिलेगा प्राइज मनी
रिएलिटी शो में खिलाड़ियों की जीत से ज्यादा उनको मिलने वाले प्राइजमनी पर सभी की नजर रहती है। शो में जीतने वाले खिलाड़ी के लिए मेकर्स ने 20 लाख रुपये नकद और लग्जरी ब्लैक कार और चमचाती ट्रॉफी भी दी जाएगी। ये शो 29 सितंबर को रविवार रात 9 बजे कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा। ओटीटी चैनल पर भी इसका लाइव प्रसारण दर्शक देख सकते हैं। फाइनल एपिसोड में आलिया भट्ट और वेदांग रैना अपनी आगामी फिल्म जिगरा को प्रमोट करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें