फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RK Birthday: 'तुम मेरा गर्व हो, तुम्हारी सारी मुरादें पूरी हों', रणबीर के जन्मदिन पर नीतू सिंह ने दिया आशीष

Sat, 28 Sep 2024 11:26 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर मां नीतू सिंह और बहन रिद्धिमा कपूर ने अभिनेता के लिए स्पेशल पोस्ट साझा किया है। तस्वीरों के साथ दोनों ने रणबीर के लिए खूबसूरत नोट लिखे हैं।
विज्ञापन
रणबीर कपूर-रिद्धिमा और नीतू सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रणबीर कपूर आज 28 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने उन्हें बधाई दी है। मां नीतू सिंह ने भी बेटे के खास दिन पर सोशल मीडया पर पोस्ट साझा कर उन्हें आशीर्वाद दिया है। साथ ही बहन रिद्धिमा कपूर ने भी भाई के लिए चुलबुला सा नोट लिखा है। 

विज्ञापन

Anubhav Sinha: 'मैं शाहरुख खान से बहुत ज्यादा प्रभावित था', 'रा वन' की बॉक्स ऑफिस असफलता पर बोले अनुभव सिन्हा

बेटे को दिया आशीर्वाद
नीतू सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे रणबीर कपूर के साथ एक फोटो साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो। तुम मेरा गर्व हो। मेरी खुशियां तुमसे जुड़ी हैं। दुआ है कि तुम्हारी सारी मुरादें पूरी हों, जो भी तुम चाहते हो हर विश पूरी हो'। इसके अलावा बहन रिद्धिमा ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'मेरे प्यारे भाई को जन्मदिन मुबारक हो, जो अब छोटू सा नहीं है। लव यू'।

बहन रिद्धिमा ने साझा किया वीडियो
रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, इसमें रणबीर की बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरों को संजोया गया है। रणबीर कपूर के साथ-साथ आज रिद्धिमा कपूर की बुआ रीमा कपूर का भी जन्मदिन है। रिद्धिमा ने बुआ के लिए भी स्टेटस अपडेट किया है। रीमा कपूर की तस्वीर साझा कर लिखा है, 'सबसे कूल और ग्लैमरस बुआ को जन्मदिन मुबारक हो। आपको डार्क चॉकलेट से भी बढ़कर प्यार'।


विज्ञापन

इस फिल्म से किया था डेब्यू
रणबीर कपूर आज 42 वर्ष के हो गए हैं। उनका जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ। उन्होंने वर्ष 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। हालांकि, यह फिल्म नहीं चली। इसके बाद उन्होंने बचना ऐ हसीनों, लक बाय चांस, वेक अप सिड, अजब प्रेम की गजब कहानी, राजनीति, रॉकस्टार, बर्फी, शमशेरा और ब्रह्मास्त्र सहित कई फिल्मों में काम किया। बीते वर्ष उनकी फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के तमाम रिकॉर्ड बनाए। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि रणबीर कपूर नितेश तिवारी की 'रामायण' में नजर आएंगे। हालांकि, अभी इसका आधिकारिक रूप से एलान नहीं हुआ है
Shabana Azmi: 'महिलाओं को 16वीं से 21वीं सदी तक दबाया गया है', हेमा कमेटी रिपोर्ट पर बोलीं शबाना आजमी




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें