फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: ‘चंदू चैंपियन’ के सेट पर बाल-बाल बचे थे कार्तिक आर्यन, धमाके के बाद उड़ गए थे होश

Fri, 05 Jul 2024 04:10 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग के दौरान हुए एक हादसे का खुलासा किया। सेट पर रिहर्सल के दौरान हुए एक धमाके से वह बहुत डर गए थे। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ था?
 
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन को हाल ही रिलीज हुई कबीर खान निर्देशित फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में देखा गया। अभिनेता ने  भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की भूमिका को शानदार तरीके से निभाया। इस किरदार को निभाने के लिए कार्तिक ने 18 किलो वजन कम किया और अपने शरीर में जबरदस्त परिवर्तन लेकर आएं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने ‘चंदू चैंपियन’ के सेट पर हुई एक घटना को जिक्र किया, जिसमें उनकी आंखों में चोट लग सकती थी। आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा?
विज्ञापन


आंखों के पास हुआ था ब्लास्ट
एक साक्षात्कार में कार्तिक आर्यन ने शूटिंग के दौरान के एक किस्से को याद किया जब वह एक युद्ध के दृश्य का रिहर्सल कर रहे थे। कार्तिक ने साझा किया कि उन्हें सेट पर एक विस्फोट का अनुभव हुआ जिससे वह डर गए थे। दरअसल, सीन के दौरान जो धमाका कार्तिक के आगे निकलने पर होना था वह उनके पहुंचने पर ही हो गया। अभिनेता ने बताया कि वह धमाका ठीक उनकी दाहिनी आंख के पास हो गया था। उन्होंने कहा, ‘वो कुछ टाइमिंग ऑफ हो गया रिहर्सल में तो मैं जब पहुचा हूं उस जगह पे, वो उसी टाइम ब्लास्ट हो गया। मेरी दाहिनी आंख के पास ब्लास्ट कर गया था।’
TV Actress: निर्देशकों के प्यार में पड़ीं ये टीवी हसीनाएं, सेट से सात फेरे तक का तय किया सफर
विज्ञापन


कुछ देर के लिए नहीं खोल पाए थे आंखें
कार्तिक आर्यन ने आगे कहा कि वह घटना उनके लिए काफी डरावनी थी। उन्होंने साझा किया कि वह कुछ समय के लिए अपनी आंखें नहीं खोल पाए थे। कार्तिक ने कहा कि उनकी दाहिनी आंख पूरी तरह से कीचड़ में सनी हुई थी और उसमें विस्फोटक कण भरे हुए थे। अभिनेता ने कहा कि सौभाग्य से विस्फोटक के कण इतने तेज नहीं थे कि वह आंखों को चोट पहुंचा सके। हालांकि, कुछ गंभीर नहीं हुआ, लेकिन अभिनेता ने कहा कि घटना के दौरान वह वास्तव में डर गए थे।
विज्ञापन


थोड़ी देर के बाद दोबारा शुरू की रिहर्सल
कार्तिक ने आगे बताया कि वह थोड़ी देर रुके रहें और फिर से दोबारा रिहर्सल शुरू कर दी। दोबारा रिहर्सल शुरू करने से पहले उन्होंने अपनी आंखों को धुला और मेडिकल टीम से सहायता ली। बता दें कि ‘चंदू चैंपियन’ ने 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को दर्शकों की खूब सराहना भी मिली थी। 
Bayaan: बिकास मिश्रा की फिल्म को मिला हुमा कुरैशी का साथ, इसी महीने राजस्थान में शुरू होने जा रही शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें