फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhuvan Bam: 'कुछ इंफ्लूएंसर अभिनय कर सकते हैं', अनुराग कश्यप की तारीफ पर भुवन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- अच्छा है

Fri, 05 Jul 2024 01:58 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कहीं न कहीं उन्होंने इस तारीफ को साकार किया है। भुवन ने कहा, "मेरे चैनल पर एक पुराना व्लॉग है, जिसमें मैंने कहा है कि अगर मुझे जीवन में दो लोगों से सराहना मिलती है।
विज्ञापन
भुवन बाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भुवन बाम यूट्यूब की दुनिया में एक बड़ा नाम और शानदार अभिनेता हैं। उन्होंने बीते कई वर्षो से अपने एक खास अंदाज में लोगों का मनोरंजन किया है। उनका यूट्यूब पर 'बीबी की वाइन्स' के नाम से एक चैनल है, जिस पर वह कॉमेडी वाले वीडियोज अपलोड करते हैं। भुवन के करोड़ो सब्सक्राइबर हैं। अब भुवन ने अनुराग कश्यप द्वारा उन्हें कुछ इंफ्लूएंसर लोग अभिनय कर सकते हैं वाले कमेंट पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


अनुराग कश्यप के कमेंट पर भुवन ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कहीं न कहीं उन्होंने इस तारीफ को साकार किया है। भुवन ने कहा, "मेरे चैनल पर एक पुराना व्लॉग है, जिसमें मैंने कहा है कि अगर मुझे जीवन में दो लोगों से सराहना मिलती है, तो मेरा जीवन पूरा हो जाएगा और उन लोगों में से एक अनुराग कश्यप हैं। एक बार बोल दिया था तो चला गया होगा यूनिवर्स में। हालांकि मेरे लिए अभी लंबा सफर तय करना है, लेकिन इस स्तर पर, उनसे यह सुनना काफी उत्साहजनक है।"

अनुराग के कमेंट से खुश हैं भुवन
हालांकि, वह इस बात से सहमत हैं कि इंफ्लूएंसर लोगों और सोशल मीडिया हस्तियों के खिलाफ यह विचार काफी मजबूत है। भुवन ने कहा, “ये धारणाएं होती हैं और मैं इसके लिए किसी को दोष नहीं देता क्योंकि किसी ने पहले ऐसा परिवर्तन नहीं देखा था। एक विचार है कि इंफ्लूएंसर अभिनय नहीं कर सकते हैं और अब इस विचार को हटाने में काफी समय लगेगा।"
विज्ञापन


भुवन ने साझा किया अपना विचार
भुवन ने यह भी कहा,  "कला के साथ, सभी को खुश करना मुश्किल है और जब आप सोशल मीडिया पर आते हैं तो निर्णय स्वाभाविक रूप से बहुत भारी होता है और लोग आपको अलग तरह से देखते हैं। आपको लोगों का दिमाग बदलना होगा और खुद को साबित करने का यह विचार कभी नहीं जाएगा।” भुवन ने कहा, "वे कहते हैं कि टैग और लेबलिंग हमेशा रहेंगे, लेकिन मुझे यह पसंद है, जब कोई मुझे कमतर आंकता है क्योंकि उन्हें गलत साबित करना और उनकी सोच को बदलना सबसे अच्छा लगता है।”
विज्ञापन

 

Samantha Ruth: डॉक्टर ने क्यों कही सामंथा को जेल में डालने की बात? मामला बढ़ा तो अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें