फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण कुंद्रा ने घुटनों पर बैठकर किया तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज, इमोशनल होकर रो पड़ीं एक्ट्रेस; वायरल हुआ वीडियो

Wed, 20 May 2026 07:39 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Kundra and Tejasswi Prakash: हाल ही में रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ के दौरान करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को ऐसे प्रपोज किया कि कपल इसके बाद पूरे सोशल मीडिया पर छा गए हैं। यहां देखिए वीडियो। 

विज्ञापन
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार वजह है एक बेहद रोमांटिक और यादगार प्रपोजल, जिसने एक्ट्रेस को इमोशनल कर दिया और उनकी आंखों में आंसू आ गए।

शो के दौरान किया प्रपोज

विज्ञापन

यह खूबसूरत पल उनके रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' के दौरान देखने को मिला, जो दुबई ब्लिंग का स्पिन-ऑफ है और 20 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ है। शो में करण कुंद्रा ने पूरी टीम के साथ मिलकर तेजस्वी प्रकाश के लिए एक ग्रैंड सरप्राइज प्लान किया। जैसे ही तेजस्वी वहां पहुंचीं, उन्होंने पानी पर बड़े अक्षरों में लिखा हुआ ‘विल यू मैरी मी?’ देखा और हैरान रह गईं।

इसके बाद करण कुंद्रा ने पंजाबी में घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज किया और पूछा, ‘तेजस्वी प्रकाश, विल यू मैरी मी?’ यह सुनते ही तेजस्वी भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि उनके हाथ कांप रहे हैं।

कपल ने याद की अपनी जर्नी
इस खास मौके पर तेजस्वी ने अपनी और करण की अब तक की जर्नी को याद करते हुए कहा कि लोगों ने शुरू में उनके रिश्ते पर सवाल उठाए थे, लेकिन आज लगभग 4 साल बाद भी उनका रिश्ता और मजबूत हो गया है।

ये भी पढ़ें- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने मचाया तहलका! अनुराग कश्यप से लेकर ईशा गुप्ता तक, कई सेलेब्स ने फॉलो किया पेज

वहीं करण ने भी अपने दिल की बात कहते हुए कहा कि तेजस्वी ने उनकी जिंदगी और प्यार को एक नया मतलब दिया है। उन्होंने इसे अपनी ‘इम्परफेक्टली परफेक्ट लव स्टोरी’ बताया और कहा कि अब वह पूरी तरह कमिटेड हैं। उनकी ये बात सुनकर तेजस्वी अपनी भावनाएं रोक नहीं पाईं और रो पड़ीं।

विज्ञापन

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बारे में 
बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात पहली बार बिग बॉस के दौरान हुई थी, जहां से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई। अब दोनों को फैंस प्यार से ‘तेजरन’ कहकर बुलाते हैं। फिलहाल यह कपल शो लाफ्टर शेफ्स में भी साथ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें