क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी?’
दरअसल, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की शुरुआत उस वक्त हुई जब भारत के CJI सूर्यकांत का एक बयान वायरल हुआ, जिसमें बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद अभिजीत डिपके नाम के शख्स ने 16 मई को इस मजाकिया पार्टी की शुरुआत की।
देखते ही देखते यह पार्टी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कुछ ही दिनों में लाखों लोग इससे जुड़ गए। खासकर जेन जी के बीच यह एक नया इंटरनेट ट्रेंड बन चुका है। इंस्टाग्राम रील्स और मीम्स में लोग मजाकिया अंदाज में खुद को ‘पार्टी लीडर’ बनने के योग्य बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ‘ऑफ कैंपस’ की इस एक्ट्रेस ने दिलाई महिमा चौधरी की याद, इंटरनेट पर मचा हंगामा; फैंस ने कहा- ‘कार्बन कॉपी’
क्या है CJP का मेनिफेस्टो?
CJP का मेनिफेस्टो भी काफी मजेदार अंदाज में बनाया गया है। पार्टी खुद को ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक और लेजी’ बताती है। इसके कुछ “वादों” में रिटायरमेंट के बाद चीफ जस्टिस को राज्यसभा सीट न देने, संसद में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और पार्टी बदलने वाले नेताओं पर 20 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक जैसी बातें शामिल हैं।