फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KWK 8: 'कॉफी विद करण 8' का नया प्रोमो जारी, अर्जुन-आदित्य बढ़ाएंगे करण के शो की शोभा

Mon, 11 Dec 2023 01:14 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर - फोटो : social media
विज्ञापन
करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन आठ फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। पिछले एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन शो में दिलचस्प खुलासे करते नजर आए। वहीं, अब अगले एपिसोड के मेहमानों का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। शो के निर्माताओं ने आगामी एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया है। इस आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर शामिल होंगे।
विज्ञापन


'कॉफी विद करण 8' काा नया प्रोमो जारी
शो के निर्माताओं ने हाल ही में 'कॉफी विद करण 8' के आगामी एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। प्रोमो की शुरुआत में करण जौहर कहते हैं, 'अविवाहित लड़के जो सिर्फ मौज-मस्ती करना चाहते हैं, अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर इस बार शो की शोभा बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें: Neeraj Pandey: केवल एक्शन दृश्यों के सहारे नहीं चल सकती फिल्में, जानें नीरज पांडे ने क्यों कही यह बात?
विज्ञापन

 

प्रोमो में दिखी दिलचस्प बातचीत
प्रोमो वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि करण दोनों अभिनेताओं की टांग खींचते हुए नजर आते हैं। बातचीत के दौरान शो के होस्ट आदित्य से अनन्या पांडे के साथ डेटिंग अफवाहों को लेकर पूछते हैं। अभिनेता मजाकिया अंदाज में इसका जवाब देते हैं। आदित्य ने कहा, 'मुझसे ऐसा कुछ न पूछें, मैं आपको झूठ बताऊंगा।' करण जौहर बातचीत को आगे बढ़ाते हुए अर्जुन और आदित्य से पूछते हैं कि क्या वे कुछ ऑफ-स्क्रीन किरदार निभाने के लिए तैयार हैं? इस पर आदित्य कहते हैं, 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार इसे संभाल नहीं सकता।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shiva Rajkumar: शिवा राजकुमार ने ठुकराया डीके शिवकुमार का लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव, वजह का भी किया खुलासा

अर्जुन के जवाब से हैरान हुए आदित्य 
शो के महमानों से रैपिड-फायर राउंड के दौरान करण जौहर पूछते हैं, 'अगर आप कभी श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे के साथ लिफ्ट में फंस जाएं तो आप क्या करेंगे?' इसका जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा, 'आशिकी तो जरूर करता, किसके साथ पता नहीं' अर्जुन के जवाब को सुनकर आदित्य हैरान हो जाते हैं।तो अर्जुन कहते हैं 'बस मजाक कर रहा हूं' बता दें कि करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 8 का नया एपिसोड हर गुरुवार की रात को डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें