इंडस्ट्री के चर्चित निर्माता-निर्देशक करण जौहर अब एक बड़ा रियलिटी शो होस्ट करने जा रहे हैं। इस शो का नाम 'द ट्रेटर्स' है। यह शो लोकप्रिय अमेरिकन शो का भारतीय संस्करण है। इस शो से जुड़ी हर अपडेट पर फैंस की नजर है। अब नई जानकारी यह है कि निर्माता 'द ट्रेटर्स' की शूटिंग के लिए जैसलमेर रवाना हो गए हैं। कहा जा रहा है कि यहां वे दो हफ्ते तक रहेंगे और 'द ट्रेटर्स' को होस्ट करेंगे।
कुछ ऐसा होगा शो
शो में 10 प्रतिभागी होंगे, जो एक ही स्थान पर सीमित होंगे और दर्शकों को बांधे रखने के लिए कई कार्य और अप्रत्याशित मोड़ होंगे। विभिन्न स्थानों की खोज करने के बाद, प्रोडक्शन टीम ने खेल के लिए जैसलमेर को आदर्श स्थान के रूप में चुना। मेकर्स का मानना है कि वह इस शो के लिए परफेक्ट होस्ट होंगे। इसमें शामिल सभी लोगों का मानना है कि करण शो में अपनी होस्टिंग से और भी जान डाल देंगे।
Badshah and Honey Singh Controversy: बादशाह और हनी की तकरार को मिली हवा! आखिर क्या है माफिया मुंडीर?
शाहरुख ने हाल ही में ली थी चुटकी
शाहरुख खान ने मंगलवार को आइफा अवॉर्ड्स 2024 के लिए हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में करण जौहर की होस्टिंग को लेकर चुटकी ली थी। शाहरुख ने कहा कि करण ने मुझे कहा है कि वो जूम पर होस्टिंग करेगा। उसने मुझे कहा कि मैं ये भी कर लेता हूं वो भी कर लेता हूं। उन्होंने कहा कि करण अवॉर्ड शो होस्ट कर लेता है, चैट शो होस्ट कर लेता है, अरे तू पिक्चर तो बना भाई। एक फिल्म मेकर के लिए ये गलत है'। शाहरुख की इस बात को सुनकर वहां मौजूद हर कोई हंस पड़ा।
Amitabh Bachchan: कंटेस्टेंट ने पूछा क्या आप गर्ल्स कॉलेज के पास जाते थे? बिग बी बोले- बताने से पोल खुल जाएगी
इन फिल्मों पर कर रहे हैं काम
करण जौहर के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल इस शो के अलावा उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। वे 'धड़क 2' लेकर आ रहे हैं। साथ ही अक्षय कुमार के साथ भी वे एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसके टाइटल का अभी खुलासा नहीं हुआ है। दावा यह भी किया जा रहा है कि करण इन दिनों किसी एक्शन फिल्म की स्क्रिप्ट पर भी काम करने में जुटे हुए हैं।