अमोल मजूमदार ने गाया गाना
दूसरे टैग में दिखाया जाता है 'एंग्री यंग वुमेन'। इस पर हरमनप्रीत कौर कहती हैं 'एंग्री का तो पता नहीं पर यंग वुमन ठीक है।'
अगले टैग में दिखता है 'सुरों के सरताज।' इस पर सब अमोल मजूमदार का नाम लेते हैं। इसके बाद अमोल मजूमदार स्टेज पर आकर गाना गाते हैं।
जंक फूड अलाउ कर दो
TOI के मुताबिक, शो में एक खास मौके पर अमिताभ ने टीम को जंक फूड खाने के लिए चिढ़ाया, खासकर टूर्नामेंट के दौरान। जवाब में, शेफाली ने कहा कि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा, 'नहीं सर, कोच बोल रहे हैं, कोच से पूछिए।' आगे, स्नेह राणा ने मजाक में कहा कि टीम कोच से सही डाइट भी फॉलो करवाती है। इसके तुरंत बाद, अमिताभ ने उत्सुकता से पूछा कि क्या टीम ने हाल ही में वर्ल्ड कप जीतने का जश्न पिज्जा खाकर मनाया था। फिर वह कोच अमोल मजूमदार की ओर मुड़े और कहा, 'अब तो यह वर्ल्ड कप जीत कर आए हैं। अब इन्हें जंक फूड अलाउड कर दो।'
अमिताभ बच्चन ने किया डांस
शो के एक दूसरे प्रोमो में अमिताभ बच्चन टीम से पूछते हैं कि आप लोग जीत का जश्न कैसे मनाते हैं। इस पर सभी कहते हैं कि डांस करके। इसके बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं कि चलो फिर एक बार हो जाए। शो में 'लड़की ब्यूटीफुल' गाना बजता है और अमिताभ बच्चन टीम के साथ डांस करते हैं।
पिछले महीने टीम जीती थी वर्ल्ड कप
शो के प्रोमो में हरमनप्रीत कौर, हरलीन कौर देओल, ऋचा घोष, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा और हेड कोच अमोल मजूमदार भी नजर आए हैं।
आपको बता दें कि पिछले महीने टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2025 के दौरान साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया था।
अमिताभ बच्चन का काम
अमिताभ बच्चन के काम की बात करें तो वह आखिरी बार फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' से जुड़े थे। इसमें उन्होंने अपनी आवाज दी थी।