फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुकास्वामी मर्डर केस: कोर्ट ने बढ़ाई दर्शन की रिमांड, चार जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे अभिनेता

Sat, 22 Jun 2024 04:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बेंगलुरु की एक अदालत ने शनिवार को कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को रेणुकास्वामी हत्या मामले में 4 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। उनके चार कथित साथियों को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
विज्ञापन
एक्टर दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेणुकास्वामी मर्डर केस में कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बेंगलुरु कोर्ट ने अभिनेता को 4 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। आज शनिवार 22 जून को एक्टर दर्शन व इस मर्डर केस में आरोपी अन्य लोगों को पुलिस ने अन्नापूर्णेश्वरी नगर पुलिस स्टेशन से बेंगलुरु की एक अदालत में पेश किया। यहां कोर्ट ने दर्शन को 4 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।

विज्ञापन

Manoj Bajpayee: ‘भीकू म्हात्रे’ को खुद मनोज बाजपेयी ने किया था स्टाइल, ‘सत्या’ को लेकर किया दिलचस्प खुलासा

चार अन्य साथियों भी भेजा गया हिरासत में
बेंगलुरु की एक अदालत ने शनिवार को कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को रेणुकास्वामी हत्या मामले में 4 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उनके चार कथित साथियों को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अभिनेता 11 जून से पुलिस हिरासत में हैं। विशेष लोक अभियोजक ने अदालत से आरोपियों को अलग-अलग और कर्नाटक की विभिन्न जेलों में रखने का निर्देश देने का अनुरोध किया, जिसका दर्शन के वकीलों ने विरोध किया।
विज्ञापन

Sara Ali Khan: डेब्यू से पहले पांच करोड़ रुपये के मुकदमे में फंस गई थीं सारा, अब जाकर किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन


कोर्ट में जुटी प्रशंसकों की भीड़
दर्शन और उनके सहयोगियों को बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा स्थित केंद्रीय कारागार ले जाया गया। कोर्ट में बड़ी संख्या में दर्शन के प्रशंसक जुट गए और दर्शन के पक्ष में नारे लगाए। अभिनेता ने भी पिंजरे में बंद पुलिस वैन से उनका अभिवादन किया।


17 लोग मर्डर केस के आरोपी
अभिनेता की मित्र पवित्रा गौड़ा सहित 13 अन्य आरोपियों को दो दिन पहले 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। मर्डर के इस केस में 17 लोग आरोपी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिनेता के प्रशंसक रेणुकास्वामी ने गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे दर्शन नाराज हो गया और कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी गई। रेणुकास्वामी का शव 9 जून को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के निकट एक नाले के पास मिला था। 
Riteish Deshmukh: 'पिल' से ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार रितेश देशमुख, सीरीज की रिलीज डेट के साथ मोशन पोस्टर जारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें