फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: जिगरी यार एल्विश से सलाह लेकर बिग बॉस में पहुंचे लवकेश, दोस्त के नक्शेकदम पर चलेंगे यूट्यूबर?

Sat, 22 Jun 2024 04:29 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक इंटरव्यू में, लवकेश ने खुलासा किया कि उन्होंने शो में आने से पहले एल्विश से मार्गदर्शन मांगा था। उन्होंने रिएलिटी शो को लेकर अपनी उम्मीदों के बारे में भी बताया है।
विज्ञापन
एल्विश यादव और लवकेश कटारिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत 21 जून को शानदार अंदाज में हुई, जिसमें होस्ट अनिल कपूर ने ग्लैमर और मनोरंजन से भरपूर सीजन की शुरुआत की। प्रतियोगियों में लोकप्रिय सोशल मीडिया पर्सनालिटी लवकेश कटारिया भी शामिल थे। बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के साथ उनकी गहरी दोस्ती भी है। लवकेश अक्सर एल्विश की तस्वीरों और वीडियो के साथ अपने प्रशंसकों को खुश करते हैं।
विज्ञापन


एल्विश से मार्गदर्श लेकर आए लवकेश
हाल ही में एक इंटरव्यू में, लवकेश ने खुलासा किया कि उन्होंने शो में आने से पहले एल्विश से मार्गदर्शन मांगा था। उन्होंने रिएलिटी शो को लेकर अपनी उम्मीदों के बारे में भी बताया है। पिंकविला से बातचीत के दौरान, लवकेश ने खुलासा किया, "उसने यही बोला है कि मौज लियो और अपनी छुट्टियां मना के आ एक महीने की, दो महीने..जितना भी।”

बिग बॉस में अपनी तैयारी का किया खुलासा
जब उनसे किसी गेम के लिए उनकी तैयारी के बारे में पूछा गया तो लवकेश ने कहा, "उसी में तो मजा आता है जो बिना बताए चीजें आती हैं। हम पर तो वैसे, हमें तो आदत है। तो मजा आएगा।” बिग बॉस के घर में होने वाले विवादों के बारे में बात करते हुए लवकेश ने कहा, "विवाद आएंगे कैसे। मुझे पता है ना मैं कैसा हूं तो कितनी कॉन्ट्रोवर्सी डाल देंगे, कुछ कर ही नहीं पाएंगे, डाल लो कॉन्ट्रोवर्सी।"
विज्ञापन


ये कंटेस्टेंट्स आए नजर
लवकेश कटारिया के अलावा, बिग बॉस ओटीटी 3 में वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका गेरा दीक्षित, शिवानी कुमारी, सना मकबूल, रणवीर शौरी, विशाल पांडे, दीपक चौरसिया, साई केतन राव, मुनीषा खटवानी, सना सुल्तान, अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक और पोलोमी दास के साथ शामिल हैं। लवकेश कटारिया एक यूट्यूबर, मॉडल और अभिनेता हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल पर प्रैंक वीडियो और मजेदार व्लॉग बनाने के लिए जाने जाते हैं।

Kangana Ranaut: आलोचना करने वाले पुरुषों से कंगना ने पूछे सवाल, कहा- क्या ताकतवर महिलाओं को 'दबंग' कहते हो?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें