फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emergency: कंगना रणौत जल्द रिलीज करेंगी इमरजेंसी, विस्तार से दिखाएंगी इंदिरा गांधी की हत्या की घटना

Fri, 07 Jun 2024 10:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर को सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल ने बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रणौत के साथ अभद्रता की और उन्हें थप्पड़ मारा। इस घटना के बाद तमाम लोग अभिनेत्री के समर्थन में आए हैं और सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। मामले में जांच जारी है। इस बीच कंगना ने अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज पर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि वे जल्द ही यह फिल्म रिलीज करने वाली हैं। इसमें पीएम इंदिरा गांधी की हत्या की घटना को विस्तार से दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : एक्स
कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आज एक पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि फिल्म 'इमरजेंसी' जल्द आएगी। अभिनेत्री ने लिखा है, 'फिल्म 'इमरजेंसी' जल्द आएगी, यह दिखाने के लिए कि एक निहत्थी वरिष्ठ महिला की उन्हीं के घर के अंदर हत्या कर दी गई। हत्या वर्दीधारी उन्हीं लोगों ने की, जिन पर उन्हें अपनी सुरक्षा के मामले में सबसे ज्यादा भरोसा था'।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना ने आगे लिखा है, '35 गोलियों से एक बुजुर्ग महिला को छलनी करके हत्या कर दी गई। खलिस्तानियों की 'बहादुरी' की इस कहानी को जल्द सामने लाया जाएगा'। बता दें कि कंगना रणौत की फिल्म इमरजेंसी 14 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया। अभी इसकी नई रिलीज डेट का एलान नहीं हुआ है।  
Gullak S4 Review: बच्चों के बीच बड़े होते माता-पिता की दिल छू लेने वाली कहानी, लौट आई ‘गुल्लक’ की असली खनक

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से जीती हैं। वे गुरुवार को दिल्ली आ रही थीं। कंगना जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची तो सुरक्षा जांच के दौरान महिला जवान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। आरोपी महिला सुरक्षाकर्मी कुलविंदर कौर किसान आंदोलन के दौरान कंगना की बयानबाजी से नाराज थी। सीआईएसएफ ने उसे निलंबित कर उसके खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी है। साथ ही जांच कमेटी गठित की गई है।
Box Office Collection: एक हफ्ते में 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने की इतने करोड़ की कमाई, जानें 'सावि' का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला जवान और कंगना रणौत - फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म 'इमरजेंसी' पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से देश में लगाए गए आपातकाल पर आधारित है। फिल्म में कंगना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है। उनके अलावा इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर और मिलिंद सोमन भी दिखेंगे। 
Munjya: हॉरर फिल्म 'मुंजा' की स्क्रीनिंग में लगा हसीनों का मेला, कृति और शरवरी आईं फैशनेबल अंदाज में नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें