फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajol: 18 साल की उम्र में ही एक्टिंग छोड़ने वाली थीं काजोल, शाहरुख खान की इस सलाह ने बदला करियर

Fri, 18 Oct 2024 05:37 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, एक साक्षात्कार में काजोल ने बताया कि अभिनय से थक हारकर उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया था। तब उन्हे किंग खान ने सलाह दी थी, जिसके बाद उनका करियर सातवें आसमान पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
शाहरुख खान और काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कुछ कुछ होता है' की सुपरहिट जोड़ी शाहरुख खान और काजोल बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ी में से एक हैं, लेकिन आपको बता दें कि बॉलीवुड की यह सुपरहिट ऑनस्क्रीन जोड़ी कभी बनती, अगर काजोल को अपनी तीसरी फिल्म के बाद अभिनय जारी रखने के लिए  प्रेरित नहीं किया गया होता। हाल ही में, काजोल ने फिल्म 'उधार की जिंदगी' में काम करने को लेकर अपना अनुभव साझा किया। काजोल उस वक्त भारी-भरकम भूमिकाएं करने से थक गई थीं और तब उन्हे किंग खान ने सलाह दी थी, जिसके बाद उनका करियर सातवें आसमान पर पहुंच गया था।
विज्ञापन


अभिनय से थक-हारकर काजोल ने लिया था यह फैसला
हाल ही में, इंडिया टुडे के साथ एक साक्षात्कार में काजोल ने बताया कि अभिनय से थक हारकर उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया था। अभिनेत्री ने कहा, "मैं यह फिल्म 'उधार की जिंदगी' करने के बाद थक गई थी और उस वक्त मैंने अपनी मां से कहा था कि तुम्हें पता है, मां, मैं अब थक गई हूं। 18 साल की छोटी सी उम्र में, मैं थक चुकी थी। मैं अब और नहीं कर सकती। मैं अब और नहीं रो सकती।"

किंग खान ने दी यह सलाह 
काजोल ने आगे बताया कि शाहरुख ने उस वक्त उनसे कहा था कि उन्हें अभिनय सीखने की जरूरत है। काजोल ने कहा, "मुझे याद है कि मैंने फिल्म पूरी कर ली थी और उससे पहले शाहरुख ने कहा था, 'आप जानती हैं कि आपको बस अभिनय करना सीखना है। मैं सोच में थी वह किस बारे में बात कर रहे है? बेशक, मैं शानदार काम कर रही हूं। इसके बाद काजोल को जल्द ही एहसास हो गया कि शाहरुख क्या कहना चाहते थे और उन्होंने  इसके बाद अभिनय की तकनीक सीखी।"
विज्ञापन


इन फिल्मों के बाद सीखा अभिनय
अभिनेत्री ने आगे यह भी कहा, "उस वक्त की मैं चार सीन और 10 गाने वाली फिल्मों में काम करना चाहती थी और फिर मैंने  इस तरह की चार फिल्में साइन की और तब राज, हलचल, ये सभी फिल्में सामने आईं। इसके बाद ही मैंने एक्टिंग सीखी थी।"
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें