इन दिनों देश में साउथ फिल्मों का क्रेज काफी बढ़ गया है। देश भर में साउथ की फिल्मों को देखा और पसंद किया जा रहा है। इस वजह से कई मौकों पर बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के कलाकारों ने मिल कर फिल्में भी बनाई हैं, जिसे काफी पसंद किया गया है। इस कड़ी में बॉलीवुड स्टार सनी देओल का नाम भी जुड़ चुका है, जो साउथ के सफल निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी की आगामी फिल्म में नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।
सनी देओल के जन्मदिन पर जारी होगा पहला पोस्टर
मसाला फिल्मों के निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी और सनी देओल की फिल्म का अस्थाई शीर्षक एसडीजीएम रखा गया है। फैंस दोनो के इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन फैंस के लिए अब एक खुशखबरी सामने आई है। फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म का शीर्षक और पहला पोस्टर 19 अक्तूबर को सनी देओल के जन्मदिन पर रिलीज होगा। निर्माताओं ने इस पोस्टर के धमाकेदार होने का दावा किया है।
Actresses Dancer: बेहद अच्छी डांसर हैं ये खूबसूरत अभिनेत्रियां, जान्हवी और सामंथा का नाम भी शामिल
हैदराबाद में जारी है शूटिंग
मास एक्शन एंटरटेनर विशेषज्ञ के रूप में प्रख्यात गोपीचंद मालिनेनी वर्तमान में अपने करियर की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्देशन कर रहे हैं। सनी देओल की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में कई अन्य सितारे भी नजर आने वाले हैं। वर्तमाम में फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में की जा रही है, जहां इसके एक हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस को फिल्माया जा रहा है। जाहिर है कि निर्माताओं द्वारा इस फिल्म के पोस्टर रिलीज के एलान के बाद फैंस काफी उत्साहित है।
रकुल प्रीत ने हेल्थ को ही बताया असली समृद्धि
सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा भी आएंगे नजर
एसडीजीएम में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर, विनीत कुमार और रेजिना कैसंड्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। टॉलीवुड के प्रमुख प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री बैनर संयुक्त रूप से इस हाई-बजट एंटरटेनर का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म का संगीत थमन ने दिया है। बात करें सनी देओल के वर्क फ्रंट की, तो वह बॉर्डर 2 में भी नजर आने वाले हैं, जो युद्ध के बैकड्रॉप पर आधारित होगी।
Akshay Kumar: 'हाउसफुल 5' की शूटिंग खत्म कर मुंबई लौटे अक्षय कुमार, एयरपोर्ट पर इस खास चीज को देख हो गए हैरान