फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajal Aggarwal: काजल के साथ फैन ने की गलत हरकत, सेल्फी लेने के बहाने पकड़ी कमर, अभिनेत्री ने लिया एक्शन

Thu, 07 Mar 2024 04:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री काजल अग्रवाल इस इवेंट में मैरून कलर की साड़ी पहने नजर आईं। अभिनेत्री कई लोगों से घिरी हुई थीं, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे। तस्वीर क्लिक करते समय एक फैन काजल के करीब आया और उनकी कमर पर हाथ रख दिया।
विज्ञापन
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काजल अग्रवाल हाल ही में हैदराबाद में एक स्टोर लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं और अभिनेत्री की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गए हैं। एक वीडियो में काजल को काफी असहज होते देखा गया, जब सेल्फी लेते समय एक फैन उनके करीब आया और उन्हें गलत तरीके से छुआ। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन


काजल के साथ फैन ने की ऐसी हरकत
अभिनेत्री काजल अग्रवाल इस इवेंट में मैरून कलर की साड़ी पहने नजर आईं। अभिनेत्री कई लोगों से घिरी हुई थीं, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे। तस्वीर क्लिक करते समय एक फैन काजल के करीब आया और उनकी कमर पर हाथ रख दिया। अभिनेत्री हैरान रह गई क्योंकि वह साफ तौर पर असहज दिख रही थीं। उन्होंने तुरंत फैन को अपने से दूर जाने का इशारा किया। हालांकि, उन्होंने अपना आपा नहीं खोया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ बातचीत करना जारी रखा।



सोशल मीडिया पर यूजर्स ने निकाली भड़ास
सोशल मीडिया पर इस वीडियो होते ही यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, 'क्या आज कल लोगों को यह समझ नहीं आता कि उन्हें पब्लिक में कैसे व्यवहार करना है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'काजल ने बिल्कुल ठीक किया। वह एक पब्लिक फिगर होने के साथ-साथ एक महिला भी हैं। लोगों को यह बात समझनी चाहिए।' एक और यूजर ने लिखा, 'किसी भी महिला के साथ यह हरकत बिल्कुल भी शोभा नहीं देती है। काजल ने बहुत अच्छे तरीके से पूरी स्थिति सुधारी है।'
विज्ञापन


इन फिल्मों में नजर आएंगी अभिनेत्री
वर्क फ्रंट का बात करें तो काजल को आखिरी बार तेलुगु फिल्म भगवंत केसरी में देखा गया था। अनिल रविपुड़ी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में थे। काजल अगली बार कमल हासन की इंडियन 2 में दिखाई देंगी। एस शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ, कालिदास जयराम, प्रिया भवानी शंकर, गुरु सोमसुंदरम और समुथिरकानी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन


Chandan Roy Sanyal: गुरु की शरण में पहुचे चंदन रॉय सान्याल, साझा की दिल छू लेने वाली कहानी





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें