फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mrs India Beauty Pageant: ज्योति के सिर पर सजा ‘मिसेज इंडिया’ का ताज, वैश्विक मंच पर बढ़ाएंगी देश का गौरव

Sun, 19 Mar 2023 12:12 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 ‘मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट’ की प्रतियोगिता 18 मार्च को आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन इन सभी चैंलेज को एस्ट्रोलॉजर और फेंगशुई मास्टर ज्योति अरोड़ा ने बखूबी पार किया
विज्ञापन
Jyoti Arora - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब भी खूबसूरती की बात की जाती है तो लोगों के मन में सबसे पहले महिलाओं का दृश्य सामने आता है। यह बात सच है कि महिलाओं ने खूबसूरती में अपना लोहा मनवाया है। आज हम आपको भारत के एक ऐसे ही ब्यूटी प्रतियोगिता के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ग्यारह सालों से सुंदरता में विविधता का जश्न मना रहा है। ‘मिसेज इंडिया पेजेंट’ प्रतियोगिता भारतीय विवाहित महिलाओं की सुंदरता, प्रतिभा, ग्लैमर और संस्कृति को प्रदर्शित करने का एक मंच है। इस साल इस प्रतियोगिता की विजेता ज्योति अरोड़ा बनी हैं।

विज्ञापन

Jyoti Arora - फोटो : social media

ज्योति अरोड़ा बनी ‘मिसेज इंडिया पेजेंट’ की विजेता
 ‘मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट’  प्रतियोगिता 18 मार्च को आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन इन सभी चुनौतियों को एस्ट्रोलॉजर और फेंगशुई मास्टर ज्योति अरोड़ा ने बखूबी पार किया और इस ताज को अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता इस बात का प्रतीक है कि शादी के बाद भी महिलाओं को कम आंकना बेवकूफी है। महिलाएं हर अवस्था में अपनी पहचान बनाने में कामयाब होती हैं।

Ayesha Jhulka: मनीषा कोइराला संग अपने झगड़े पर बोलीं आयशा जुल्का, एक्ट्रेस को लेकर कही यह बात

Jyoti Arora - फोटो : social media

अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
इस प्रतियोगिता की डायरेक्टर दीपाली फड़नीस ने मंच पर एक महत्वपूर्ण अनाउंसमेंट भी की। उन्होंने बताया कि  ‘मिसेज इंडिया’ की विनर ज्योति अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी और दुनियाभर में भारत की शान बढ़ाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि ज्योति ‘मिसेज एशिया इंटरनेशनल’ में एक क्लासिक प्रतिनिधि के तौर पर भारत का  प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी। यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात होगी।

South Celebs: इन साउथ सेलेब्स के निक नेम सुन छूट जाएगी हंसी, कोई पुब्सी तो किसी को कहा जाता है फाइरी

विज्ञापन

Jyoti Arora - फोटो : social media

ज्योति के ज्योतिष और फेंगशुई के प्रोग्राम पूरे भारत में काफी लोकप्रिय हैं
आपको बता दें कि मीडिया इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। ज्योति के ज्योतिष और फेंगशुई के प्रोग्राम पूरे भारत में काफी लोकप्रिय हैं। चाहे राजनीति हो खेल जगत हो या फिर बॉलीवुड जगत हो उनकी भविष्यवाणी एकदम सही साबित होती है। ज्योति महिला सशक्तिकरण को काफी सपोर्ट करती हैं और चाहती हैं कि लड़कियों को लड़कों के बराबर अधिकार मिले। ज्योति ने अपने करियर की शुरुआत इंजीनियरिंग से की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें