फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MC Stan: 'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्टैन की बजरंग दल के लोगों ने की पिटाई? लाइव शो करा दिया कैंसिल

Sat, 18 Mar 2023 12:13 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 मार्च को एमसी स्टैन का इंदौर में लाइव कॉन्सर्ट हो रहा था, जहां पर फैंस की काफी भीड़ लगी हुई थी। इस मौके पर हजारों की भीड़ अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए पहुंची थीं। तभी कुछ लोगों ने खुद को बजरंग दल का सदस्य बताया और मंच पर पहुंचकर जमकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
एमसी स्टैन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी जगत का मशहूर शो बिग बॉस 16 के विनर एम सी स्टैन अपनी जीत के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में, एमसी स्टैन इंदौर में एक लाइव कॉन्सर्ट करने पहुंचे थे। इस लाइव कॉन्सर्ट में फैंस का भी जमावड़ा लगा हुआ था। कॉन्सर्ट के दौरान कुछ लोगों ने स्टेज पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। खबर आ रही है कि हंगामा करने वाले लोग बजरंग दल के सदस्य थे।

विज्ञापन

एमसी स्टैन - फोटो : social media

लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 मार्च को एमसी स्टैन का इंदौर में लाइव कॉन्सर्ट हो रहा था, जहां पर फैंस की काफी भीड़ लगी हुई थी। इस मौके पर हजारों की भीड़ अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए पहुंची थीं। तभी कुछ लोगों ने खुद को बजरंग दल का सदस्य बताया और मंच पर पहुंचकर जमकर हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि  एमसी स्टैन के गानों में खुलेआम गाली-गलौज और महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाइड करने के खिलाफ है।
 

Those who are asking about "ki MCStan safe hai ya nhi"
yes stan was safe and he is in tight sequrity.

PUBLIC STANDS WITH MC STAN pic.twitter.com/z7rmnHylJZ

— 𝒟𝑜𝓇𝒶𝑒𝓂𝑜𝓃🦋🐼💓 (@Dora_edits) March 17, 2023

 

एमसी स्टैन - फोटो : social media

रैपर स्टैन के साथ किया मारपीट
यही नहीं, उन लोगों का यह भी कहना था कि एमसी स्टैन अपने रैप में ड्रग्स को प्रमोट करते हैं, जिससे युवाओं पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसी के देखते हुए कुछ लोग रैपर के कॉन्सर्ट में पहुंचे और उन लोगों ने स्टैज पर पहुंचकर ना केवल रैपर को धमकी दी, बल्कि उनके साथ मार-पिटाई भी की। हालांकि, इन खबरों में कितनी सच्चाई है। इसे एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है।

दुखद: जाने माने मराठी एक्टर भालचंद्र कुलकर्णी का 88 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

विज्ञापन

एमसी स्टैन - फोटो : Instagram

स्टैन के सपोर्ट में उतरे फैंस
रैपर स्टैन के कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एमसी स्टैन बीच शो से निकलकर काफी तेजी से अपनी गाड़ी में बैठकर जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके पीछे फैंस की भीड़ भी देखी जा सकती है। इस वीडियो को देखते हुए स्टैन के फैंस ने ट्विटर पर उनकी सुरक्षा को लेकर काफी सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्विटर पर #पब्लिक स्टैंड विद एमसी स्टैन ट्रेंड कर रहा है। फैंस का कहना है कि इतनी टाइट सिक्योरिटी होने के बावजूद बजरंग दल के आदमी स्टेज तक कैसे पहुंच गए। इसके बाद रैपर के बाकी के शोज भी कैंसिल कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें