मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सुबह के शो होंगे, जहां राज्य भर के 15 से अधिक सिंगल स्क्रीन थिएटरों में सुबह 1 बजे की स्क्रीनिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, अन्य स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स सुबह 4 बजे से शुरू होंगे, जिसमें दिन के लिए कुल 6 शो की प्लानिंग की गई है।
जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'देवरा' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में पहली बार जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की रोमांटिक जोड़ी को देखने के लिए प्रशंसक बेकरार हैं। कोराटाला शिवा की निर्देशित यह फिल्म 27 सितंबर की निर्धारित रिलीज तिथि पर जल्द ही रिलीज होने वाली है। सितारे भी फिल्म का जोरो-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुबह 1 बजे से शो देख सकेंगे फैंस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सुबह के शो होंगे, जहां राज्य भर के 15 से अधिक सिंगल स्क्रीन थिएटरों में रात 1 बजे की स्क्रीनिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, अन्य स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स सुबह 4 बजे से शुरू होंगे, जिसमें दिन के लिए कुल 6 शो की प्लानिंग की गई है। तेलंगाना में सिंगल स्क्रीन में फिल्म के टिकट की कीमत कथित तौर पर 250 रुपये और मल्टीप्लेक्स में 418 रुपये होगी और आंध्र प्रदेश में मल्टीप्लेक्स के लिए कीमतें 325 रुपये और सिंगल स्क्रीन के लिए 200 रुपये होने की उम्मीद है।
इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
'देवरा' फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। निर्माता कई राज्यों में प्रचार कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, हाल ही में उन्हें चेन्नई में देखा गया था और आगे वे साउथ में भी फिल्म का खूब प्रमोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि 'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की गई है। यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में एक बार फिर सैफ अली खान खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। 'आदिपुरुष' के बाद एक बार फिर अभिनेता स्क्रीन पर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। वही, एडवांस बुकिंग की बात करें तो फैंस जल्द से जल्द अभिनेता की फिल्म देखने के लिए टिकट बुकिंग के लिए बेकरार हैं।