बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं। साथ ही वह अपना निजी ब्लॉग भी लिखकर सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। गुरुवार को रात बिग बी ने सोशल मीडिया पर अपने ब्लॉग के जरिए एआई और इंसान के रचनात्मक काम की तुलना की है। आइए आपको बताते हैं कि ब्लॉग में क्या बोले बिग बी।
म्यूजिक एल्बम को लेकर बोले बिग बी
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में कहा कि मैं संगीत बना रहा हूं। उन्होंने कहा, कुछ लोग इसे दूसरा अर्थ दे सकते हैं, लेकिन रिकॉर्डिंग में यह असली संगीत है.. और इसलिए इसे और क्रिएटिव बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.. सभी कुछ दिलचस्प प्रयासों पर आधारित हैं, जिन्हें अब एआई बना रहा है और अपने नियंत्रण में ले रहा है..।
Shreya Chaudhry: ‘द मेहता बॉयज’ पहुंची ‘शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल’, श्रेया चौधरी ने जताई खुशी
नौकरियों पर कब्जा करेगा एआई
वे कहते हैं समय के साथ एआई नौकरियों पर कब्जा कर लेगा और नौकरी करने वालों के पास अब कोई काम नहीं होगा, बल्कि वे घर पर बैठेंगे और एआई के प्रयासों से अपना जीवन चलाएंगे.. आप शारीरिक रूप से काम नहीं करेंगे, लेकिन आपके पास वह काम करने की क्षमता होगी जो एआई द्वारा किया जाना चाहिए..।
Emmy Awards: एमी अवॉर्ड के नॉमिनेशन घोषित, बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, ड्रामा, कॉमेडी श्रेणी में शामिल हुईं ये सीरीज
शुरुआत में अजीब लगता है बदलाव
एआई आने से चीजें बदल सकती हैं, किसी भी चीज को अपनाने में समय तो लगता है। बिग बी ने कहा कि यह थोड़ा डरावना, लेकिन पहले ये बातचीत के माध्यम भी बहुत अनिश्चित और अजीब से लगते था.. लेकिन यहां हम इसका आनंद ले रहे हैं, और आश्चर्य करते हैं कि इसके बिना हम क्या कर सकते थे..समय और उसका मार्ग बदलेगा...भविष्य हमारी हथेली पर होगा..। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों केबीसी 16 (कौन बनेगा करोड़पति) में नजर आ रहे हैं। केबीसी में वह अपनी बातों और दिलचस्प किस्सों को लेकर चर्चा में रहते हैं।