हॉलीवुड फिल्म 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' को लेकर दिलचस्प खबर आई है। यह एक म्यूजिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। लिहाजा, संगीत पर मुख्य फोकस होगा। बावजूद इसके, निर्देशक टॉड फिलिप्स के निर्देशन में बन रही इस फिल्म कितने गाने होंगे, यह अभी तक एक रहस्य है। लेकिन, अब इस बारे में जानकारी सामने आई है। फिल्म में एक या दो नहीं, पूरे 15 गाने होंगे।
विज्ञापन
'द बैंड वैगन' का गाना भी होगा कवर
सामने आई जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में ढेर सारे गाने कवर किए जाएंगे। इनमें एक वर्ष 1953 में आई म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 'द बैंड वैगन' का मशहूर गाना 'दैट्स एंटरटेनमेंट' भी होगा। कहा तो यह भी जा रहा है कि अधिकांश गाने 'ज्यूकबॉक्स म्यूजिकल' से हो सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 'जोकर 2' संगीत के मामले में पारंपरिक खांचों को तोड़ेगी।
RRR: जापान में फिर बजा 'आरआरआर' का डंका, 110 वर्ष पुरानी थिएटर कंपनी ने फिल्म को नाटक में किया तब्दील
विज्ञापन
इस दिन होगी रिलीज
फिल्म 'जोकर 2' वर्ष 2019 में आई 'जोकर' की अगली कड़ी है। इस सीक्वल फिल्म को और बड़े स्तर पर रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म 4 अक्तूबर 2024 को रिलीज होगी। इसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं, उस पर भी फिल्म के संगीत से जुड़ी यह खबर उनकी दिलचस्पी को और बढ़ा देगी।