फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU Teaser: 'जेएनयू' का धमाकेदार टीजर रिलीज, राजनीतिक मुद्दों की उधड़बुन में फंसे तानेबाने को दिखाती है फिल्म

Tue, 19 Mar 2024 12:14 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी - फोटो : social media
 बॉलीवुड में अक्सर गंभीर मुद्दों को दिखाती कई फिल्में बन चुकी हैं। इसी कड़ी में निर्देशक विनय शर्मा 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें कॉलेज स्टूडेंट्स का वो चेहरा दिखाया जाएगा, जो रोमांस से दूर राजनीति के बारे में क्या सोचता है और क्या करना चाहता है, इस पर फिल्म होगी। फिल्म का नाम 'जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और इसे सोशल मीडिया पर खूब सराहना भी मिल रही है।
विज्ञापन

2 of 4
जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'जेएनयू' के टीजर लॉन्च में फिल्म की कहानी की एक झलक पेश की गई, जिसमें विरोध प्रदर्शन के दृश्य, आपराधिक साजिश के आरोप, राजद्रोह के आरोप और आतंकवाद समर्थक भावनाओं का चित्रण दिखाया गया। यह एक ऐसे विचार को दिखाता है, जो जेएनयू की आंतरिक कार्यप्रणाली में गहराई से उतरता है, जहां दो पार्टी के नेता सत्ता के लिए निरंतर संघर्ष में लगे रहते हैं और वैचारिक झगड़े और राजनीतिक पैंतरेबाजी को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टीजर देखकर ऐसा लगता है कि यह फिल्म जेएनयू के भीतर एक ऐसे माहौल को दिखाती है, जहां शैक्षणिक गतिविधियां अक्सर विवादों और राजनीतिक टकरावों के आगे पीछे चली जाती हैं। छात्रों और शिक्षकों को वैचारिक लड़ाइयों में गहराई से लगे हुए दिखाया गया है। अलग-अलग दृष्टिकोण के साथ गरमागरम बहस और संघर्ष होते हैं। फिल्म का टीजर आपराधिक साजिश और राजद्रोह के आरोपों की ऐसी कहानी दिखाती है, जो छात्र सक्रियता के गहरे पहलुओं और शैक्षिक संस्थानों के भीतर राजनीतिक परिदृश्य को नेविगेट करने की चुनौतियों का पता लगाता है।
विज्ञापन

4 of 4
जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' फिल्म को महाकाल मूवीज के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन विनय शर्मा ने किया है। वहीं इसका निर्माण प्रतिमा दत्ता ने किया है। यह फिल्म इस साल पांच अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।  फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल पूरा हो चुका है। पार्थ नवले ने सिनेमैटोग्राफी और संजय सांकला ने एडिटिंग की जिम्मेदारी संभाली है। कलाकारों में उर्वशी रौतेला, सिद्धार्थ बोडके, रवि किशन, पीयूष मिश्रा, विजय राज, रश्मि देसाई, सोनाली सहगल और कई अन्य नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें