फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jigra Teaser Out: जिगरा का जबर्दस्त टीजर हुआ रिलीज, वेदांग को बचाने की हर मुमकिन कोशिश करती दिखीं आलिया भट्ट

Sun, 08 Sep 2024 11:35 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट और वेदांग रैना की इस साल की बहुचर्चित फिल्म 'जिगरा' का टीजर कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म जिगरा के टीजर में आलिया अपने भाई वेदांग को बचाने के लिए जी जान लगाती नजर आईं।
विज्ञापन
जिगरा से आलिया भट्ट का लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक वासन बाला की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म जिगरा का टीजर अभी कुछ ही देर पहले जारी किया गया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट धमाकेदार एक्शन करती नजर आएंगी। टीजर की बात करें तो इस टीजर में आलिया मिस्टर भाटिया को अपनी आप बीती
विज्ञापन

सुनाती नजर आईं। बोलीं- कहानी बहुत लंबी है और भाई के पास बहुत-बहुत कम।

जिगरा टीजर
जिगरा के टीजर में आलिया किसी मिस्टर भाटिया से एक रेस्टोरेंट में कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। मिस्टर भाटिया से कहता हैं 'मां को भगवान ले गए, पापा ने खुद की जान ले ली। दूर के रिश्तेदार ने रहने के लिए पनहा दी और खाली किराया वसूल किया। छोड़ो ना भाटिया साहब, कहानी बहुत लंबी है और भाई के पास वक्त बहुत-बहुत कम।' वहीं आलिया की इन बातों को सुनकर मिस्टर भाटिया इमोशनल जो जाते हैं और कहते हैं, 'तो उड़ा देते हैं ना जेल की दीवार को' और फिर क्या मिस्टर भाटिया और आलिया हंसते हैं और बैकराउंड में गाना बजता है 'फूलों का तारों का सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है।'


आलिया ने साझा किया जिगरा का टीजर
आलिया भट्ट ने कुछ ही देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक्शन ड्रामा फिल्म जिगरा का जबर्दस्त टीजर साझा किया है। टीजर को साझा करते वक्त आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'उल्टी गिनती शुरू, जिगरा टीजर ट्रेलर आउट'। जब से आलिया ने जिगरा का टीजर सोशल मीडिया पर साझा किया है, तभी से लगातार सेलेव्ब के अलावा प्रशंसक भी जिगरा के टीजर पर अपनी प्रतीक्रिया लगातार दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिगरा पर सेलेब्स और फैंस की प्रतिक्रिया
सेलेब्स और फैंस ने दी जिगरा के टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया। वरुण धवन ने लिखा, 'सुपर्ब', करण जौहर ने लिखा, 'उल्टी गिनती शुरू', वहीं फिल्म जिगरा में आलिया के भाई के किरदार में नजर आ रहे वेदांग रैना ने लिखा, 'सुपरस्टार बहना', वहीं फिल्म के निर्देशक वासन बाला ने लिखा, 'सुपरस्टार'। वहीं सेलेब्स के अलावा आलिया के प्रशंसक भी भर-भरकर जिगरा के टीजर पर अपनी राय साझा कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'टीजर के बाद मुझे पूरी फिल्म के बेसब्री से इंतजार है', एक और फैन ने लिखा, 'अब इस फिल्म को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता', एक और फैन ने लिखा, 'अभी से बता रहा हूं कि फिल्म जिरगा ब्लॉकबस्टर होने वाली है'।
विज्ञापन

Salman Khan: अंबानी के घर गणपति दर्शन के दौरान रेखा ने सलमान खान को लगाया गले, वीडियो वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें