अंबानी परिवार के एंटीलिया में भव्य गणपति पूजा का आयोजन किया गया, जहां बॉलीवुड की कई हस्तियां पूरे जोश के साथ गणेश चतुर्थी मनाती नजर आईं। इस दौरान दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी दर्शन के लिए पहुंचीं। एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें रेखा बॉलीवुड दबंग सलमान खान को प्यार से गले लगाती नजर आ रही हैं। अब रेखा और सलमान का यह प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसपर प्रशंसक अपनी प्रतीक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड दबंग खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सिकंदर को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में सलमान खान लगातार व्यस्त हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर अंबानी हाउस से सलमान और रेखा का एक प्यारा वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
रेखा-सलमान का प्यारा वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेखा पीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। अंबानी हाउस में घुसते समय वह सलमान खान से मिलती हैं और उन्हें प्यार से गले लगाती हैं। इस दौरान दोनों ने बात भी की। सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी अनंत अंबानी से बात करते नजर आए। इस वीडियो पर अब प्रशंसक लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी कर रहे हैं। सलमान और रेखा के इस प्यारे वीडियो पर अब प्रशंसक जमकर अपनी प्रतीक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "क्या आपको पता है सलमान की पहली फिल्म में रेखा जी उनकी भाभी के रूप में थी। फिल्म: बीवी हो तो ऐसी।" एक और फैन ने लिखा, "सलमान और रेखा का यह वीडियो वाकई बहुत प्यार है।" इसके अलावा कई प्रशंसकों ने कमेंट बॉक्स पर लाल दिल के इमोजी भेजे हैं।
अंबानी परिवार ने मनाई गणेश चतुर्थी
इस साल अंबानी परिवार गणेश चतुर्थी का त्यौहार बहुत धूमधाम से मना रहा है, जो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद उनकी पहली गणेश चतुर्थी है। अपने आलीशान घर एंटीलिया में परिवार भव्य पूजा का आयोजन किया, जिससे त्यौहार को बड़े पैमाने पर मनाने की उनकी परंपरा जारी रहेगी। इस साल अंबानी परिवार का जश्न और भी ज्यादा खुशियों से भरा हुआ है। इस उत्सव में कई मशहूर हस्तियां बप्पा के दर्शन के लिए एंटीलिया पहुंचीं। बॉलीवुड के दिग्गज सुनील शेट्टी से लेकर क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा, आमिर खान, टाइगर श्रॉफ तक कई जानी-मानी हस्तियां बप्पा का दर्शन के लिए पहुंचीं।
विज्ञापन
सिकंदर में नजर आएंगे सलमान
यह अवसर वास्तव में गणेश चतुर्थी की भावना को दर्शाता है, जो परिवार, दोस्तों और भक्तों को खुशी, विश्वास और एकता के उत्सव में एक साथ लाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, अंबानी परिवार द्वारा गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में अपने निवास एंटीलिया में स्थापित की गई शानदार गणपति मूर्ति की एक झलक देखी जा सकती है। वर्कफ़्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही रश्मिका मंदाना के साथ सिकंदर में नजर आएंगे। वह फिलहाल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।