फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: अब राजकुमारी बन दर्शकों पर जादू चलाने को तैयार आलिया, पहली बार गुरिंदर चड्ढा से मिलाया हाथ!

Fri, 05 Apr 2024 05:15 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बेन्ड इट लाइक बेकहम' और 'ब्राइड एंड प्रिज्युडिस' जैसी बेहतरीन फिल्मों की निर्देशिका गुरिंदर चड्ढा अब जल्द ही एक डिजनी प्रिंसेस की फिल्म लेकर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रिंसेस के रोल के लिए आलिया भट्ट का नाम सामने आया है। यानी की गुरिंदर की इस फिल्म में डिज्नी प्रिंसेस बनेंगी आलिया भट्ट।  
 
विज्ञापन
आलिया भट्ट और गुरिंदर चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
आलिया भट्ट बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम पर अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। अभिनेत्री अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार आलिया निर्देशिका गुरिंदर चड्ढा की आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट अब एक ऐसे नए अवतार में दिखाई देंगी। जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। खबरों की मानें तो इंडो-ब्रिटिश फिल्म निर्देशक गुरिंदर चड्ढा की फिल्म में प्रिंसेस के रोल के लिए आलिया भट्ट का नाम फाइनल कर लिया गया है। इस फिल्म की शूटिंग 2025 जून में शुरू हो सकती है।
 

गुरिंदर चड्ढा  के साथ आलिया ने मिलाया हाथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में अभी तक सिर्फ आलिया भट्ट का नाम ही शामिल हुआ है। बाकी स्टारकास्ट को फिल्म की कहानी के पूरा होने के बाद ही तय किया जाएगा। हालांकि अपनी इस फिल्म के लिए शुरू से ही गुरिंदर की पहली पसंद आलिया ही थीं। फिल्म मेकर गुरिंदर चड्ढा अपने अच्छे निर्देशन के लिए जानी जाती हैं। बहरहाल, गुरिंदर अपनी आने वाली फिल्म भारतीय प्रिंसेस की कहानी को डिजनी के साथ पूरा करेंगी। इस फिल्म की कहानी को लेकर गुरिंदर और आलिया कई बार मुलाकात भी कर चुकी हैं। गुरिंदर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी और आलिया की एक फोटो भी पोस्ट की थी, जिससे यह साफ गया कि दोनों की मुलाकात की बात तो पक्की है। 

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी और पहचान
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर गुरिंदर और आलिया की यह डील फाइनल होती है तो इस फिल्म से आलिया को काफी फायदा मिलेगा। इस फिल्म से आलिया को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और भी अधिक पहचान मिलेगी। फिल्म 'हॉर्ट ऑफ स्टोन' से आलिया को पहले ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है। यहां तक की लंदन में हुई आलिया की वेब सीरीज पोचर की स्कीनिंग के दौरान गुरिंदर मौजूद थीं। हाल ही में हुए लंदन के होप गाला इवेंट में भी चड्ढा उपस्थित थीं।
विज्ञापन


इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं अभिनेत्री
वर्क फ्रंट की बात करें तो 2023 में आलिया निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट रणवीर सिंह थे। आलिया ने हाल ही में एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जिगरा' की शूटिंग खत्म की है। आलिया जल्द ही आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स की शूटिंग शुरू करेंगी। इसके अलावा आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया के अलावा रणवीर सिंह और विक्की कौशल नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'तख्त' में नजर आएंगी।

Ed Sheeran-Shubhman Gill: एड शिरीन ने शुभमन गिल के साथ खेला क्रिकेट, पानी पूरी और लस्सी का लिया जमकर स्वाद


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें