फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jennifer Lopez: दो साल में चौथी बार जेनिफर लोपेज का ओटीटी पर दबदबा, अब तक इतने करोड़ लोग देख चुके 'एटलस'

Thu, 06 Jun 2024 09:20 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जेनिफर लोपेज की साइंस-फिक्शन फिल्म एटलस ने करीब 60 मिलियन वैश्विक व्यूज का आकांड़ा छू लिया है। 
विज्ञापन
जेनिफर लोपेज - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेनिफर लोपेज स्ट्रीमिंग पर धमाल मचा रही हैं। उनकी साइंस-फिक्शन फिल्म एटलस ने करीब 60 मिलियन वैश्विक व्यूज का आकांड़ा छू लिया है। नेटफ्लिक्स की ये फिल्म लगातार दूसरे हफ्ते में स्ट्रीमर की टॉप 10 फिल्म चार्ट में नंबर 1 पर है। लोपेज ने पिछले दो वर्षों में चौथी बार स्ट्रीमिंग पर अपना दबदबा बनाया है। इससे पहले उनकी नेटफ्लिक्स की द मदर और प्राइम वीडियो की दिस इज मी नाउ: ए लव स्टोरी और शॉटगन वेडिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

विज्ञापन


दो वर्षों में नंबर वन पर चार फिल्में
जेनिफर लोपेज की निर्माता साझेदार एलेन गोल्डस्मिथ-थॉमस ने इसे लेकर कहा, 'कुछ सच्चे तथ्यों की रिपोर्ट करने का समय आ गया है। एक महिला ने वह कर दिखाया है जो बहुत कम पुरुष सितारे कर पाए हैं, यानी कि पिछले दो वर्षों में चार नंबर वन फिल्में- 'एटलस', 'द मदर', 'दिस इज मी नाउ' और 'शॉटगन वेडिंग' उनमें से दो सबसे बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, नेटफ्लिक्स और अमेजन पर अब तक की टॉप 10 पर हैं। फिर भी इन सच्चाइयों को नजरअंदाज किया जा रहा है।' 

Box Office Collection: हर दिन घट रही 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कमाई, जानें 'सावि' समेत अन्य फिल्मों का हाल
विज्ञापन


थॉमस ने जेनिफर को लेकर कही ये बात
उन्होंने कहा, 'मैं जेनिफर को तीस सालों से जानता हूं। वो एक अच्छी और मेहनती इंसान हैं। क्या यह शर्म की बात नहीं है कि हम एक ऐसी जगह पर पहुंच गए हैं, जहां पर हम एक छोटे से ग्रुप को इंटरनेट के जरिए एक महिला के बारे में झूठी कहानी बनाने की अनुमति दे रहे हैं, जबकि उनकी जबर्दस्त सफलता और निरंतर प्रयास दिखाई दे रहा है।' 
विज्ञापन


रोबोट के साथ युद्ध करती दिखीं जेनिफर
ब्रैड पेटन के निर्देशन में बनी 'एटलस' में जेनिफर लोपेज पहली बार रोबोट के साथ युद्ध करती हुई नजर आई हैं। फिल्म में वह एटलस शेफर्ड की भूमिका में दिखाई दी हैं। एटलस को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से नफरत होती है। वे नहीं चाहती हैं कि दुनिया किसी ऐसी चीज के काबू में आ जाए, जिससे पृथ्वी पर खतरा मंडराने लगे। जेनिफर लोपेज हॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा हैं। उन्होंने हॉलीवुड में संगीत के अलावा एक्टिंग में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

Red Chillies: शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी के नाम पर हो रही ठगी, रेड चिलीज ने बयान जारी कर दी चेतावनी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें