तमिल सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता जयम रवि ने हाल ही में अपनी पत्नी आरती से तलाक की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। आरती और जयम 15 वर्षों से शादीशुदा जिंदगी में थे। इस शादी में आई दरार के बाद से फैंस के बीच उनकी शादी को लेकर चर्चा चल रही है। दोनों की शादी खत्म होने के पीछे क्या कारण है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, दोनों के बीच किसी तीसरी महिला के आने की बात चल रही है।
गायिका के साथ संबंध में हैं जयम रवि
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जयम रवि कथित तौर पर बैंगलोर की गायिका केनिशा फ्रांसिस के साथ सिक्रेट रिलेशनशिप में थे। हालांकि इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता जयम और केनिशा पर जून में ओवरस्पीडिंग के मामले में गोवा पुलिस ने जुर्माना लगाया था। जुर्माने के मामले में जयम की पत्नी आरती को अलर्ट मिलने के बाद चीजें और खराब हो गईं, जिससे दोनों के बीच अनसुलझे विवाद शुरू हो गए।
Squid Game-Luck: 'लक' से कॉपी की गई है 'स्क्विड गेम'? अब खुद सोहम शाह की फिल्म पर लगा कंटेंट चोरी का आरोप!
गोवा में खरीदा था बंगला
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अभिनेता जयम अपनी पत्नी के साथ शादी की सालगिरह न मनाकर गायिका केनिशा के साथ गोवा चले गए थे। वहां उन्होंने एक बंगला भी खरीद लिया था। इस बात का पता चलने पर पति-पत्नी में विवाद और भी बढ़ गया था। हालांकि यह भी अफवाह है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रह है कि पीएस-आई अभिनेता और उनकी पत्नी आरती के विवाह को समाप्त करने के पीछे यह मुख्य कारण था।
Kapil Sharma: करण की फिल्म में काम करने को लेकर कपिल ने पूछा सवाल, निर्देशक ने दिया ये मजेदार जवाब
जयम रवि की सास का भी है हाथ
फिल्मीबीट की एक और रिपोर्ट में कहा गया था कि आरती रवि और जयम रवि की शादी खत्म होने की वजह आरती की मां सुजाता विजयकुमार और उनके दत्तक पुत्र शंकर हैं। जयम रवि का अपनी सास सुजाता और अपने साले शंकर के साथ एक खास शूटिंग के दौरान झगड़ा हुआ था, जिसे दोनों ने मैनेज किया था। वास्तव में, यह भी दावा किया गया था कि अभिनेता की सास ने एक फिल्म निर्माता को सलाह दी थी कि वह जयम की अगली फिल्म के लिए उनके पारिश्रमिक को वांछित 25 करोड़ रुपये से कम कर दे।