कपिल शर्मा टीवी की दुनिया के बड़े नाम हैं। उन्होंने टीवी पर अपने कॉमडी शो के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। हाल में ही उनकी नेटफ्लिक्स कॉमेडी सीरीज, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन को दोबारा से शुरू किया गया है। 21 सितंबर को इस सीजन का पहला एपिसोड प्रीमियर होने वाला है। ऐसे में पहले एपिसोड से पहले, नेटफ्लिक्स ने एक दिलचस्प वीडियो जारी किया है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर नेटफ्लिक्स द्वारा एक वीडियो क्लिप साझा की गई है, जिसमें शो के मेजबान कपिल और उनके मेहमानों के बीच कुछ मजेदार बातचीत की झलक दिखाई गई है।
करण की फिल्म में काम करने को लेकर कपिल ने पूछा सवाल
गुरुवार को जारी किए गए इस वीडियो में आगामी फिल्म 'जिगरा' की टीम नजर आ रही है, जो जल्द रिलीज होने वाली अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में शो पर पहुंची है। वीडियो में आलिया भट्ट,वेदांग रैना के अलावा फिल्म के निर्देशक वासन बाला और निर्माता करण जौहर भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की शुरुआत में कपिल ने मजाकिया अंदाज में करण जौहर से पूछा,"आप बहुत हैंडसम लग रहे हैं, करण सर। क्या आप मुझे एक बात बता सकते हैं? अब आप मेरे शो पर हैं, तो मैं आपकी फिल्म में कब आ रहा हूं?" इस पर करण ने मजाकिया अंदाज में शानदार जवाब दिया।
Alia Bhatt: ऐश्वर्या के गाने देख उनके हाव-भाव की नकल करती थीं आलिया, बताया पसंदीदा कलाकारों में से एक
कपिल और करण जौहर के बीच हुआ मजेदार नोकझोंक
करण ने कपिल को जवाब देते हुए कहा, "इसके लिए, आपको जिगरा की जरूरत है, जिगरा।" उनके इस जवाब पर कपिल ने फिर से मस्ती करते हुए कहा, "अब, क्या मुझे अपनी छाती खोलकर जिगरा दिखाना चाहिए?” इस पर करण ने नहले पर दहला मारते हुए कहा, “हमारे पास इतना भी जिगरा नहीं है कि हम आपको शर्टलेस देख सकें।” फिल्म के निर्देशक ने भी इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि असली जिगरा तो तब होगा, जब कपिल आलिया को राखी बांधने देंगे। इस वीडियो को साझा करते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया ने लिखा, “फनीवार दूर नहीं है, क्योंकि दोगुना फन लेकर आ रहे जिगरा के सितारे। सीजन 2 का पहला एपिसोड देखने के लिए तैयार हो जाइए, इस फनीवार, रात 8 बजे, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।”
Alia Bhatt: पहली फिल्म की शूटिंग से पहले आलिया को आया था पैनिक अटैक, फिर पिता ने ऑफिस बुलाकर ऐसे समझाया
11 अक्तूबर को रिलीज होगी 'जिगरा'
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दूसरे सीजन के एक और प्रोमो वीडियो में कपिल, आलिया को ये बताते हुए दिखे कि रणबीर कपूर की एक पूर्व प्रेमिका उनके स्टूडियो में हैं। उन्होंने उसे मंच पर बुलाने के लिए आलिया से अनुमति मांगी। इसके बाद जब कपिल ने उसे स्टेज पर बुलाया, तो वह गुत्थी के रूप में सुनील ग्रोवर थे। बताते चलें कि 'जिगरा' की टीम अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कपिल के शो पर पहुंची है। ये फिल्म 11 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में आलिया और वेदांग रैना के बीच भाई-बहन का गहन भावनात्मक संबंध दिखाया जाएगा।
Anil Kapoor: 'द नाइट मैनेजर' बनी भारत से एमी में नामांकित होने वाली एकमात्र सीरीज, अनिल कपूर ने जताई खुशी