बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी दमदार अदाकारी के साथ-साथ अपनी उदारता के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में किंग खान की उदारत के बारे में बताते हुए पत्रकार रोशमिला भट्टाचार्य ने एक कहानी साझा की है। उन्होंने बताया कि कैसे शाहरुख ने एक चुनौतीपूर्ण समय के दौरान उनकी मदद की थी। रोशमिला ने एक बातचीत में 90 के दशक का एक अनुभव सुनाया, जब वह शाहरुख खान का इंटरव्यू ले रही थीं।
रोशमिला ने साझा की पुरानी यादें
उन्होंने बताया कि वह इंटरव्यू इतनी देर चला था कि वह घर जाने वाली अपनी आखिरी बस से चूक गई। रोशमिला भट्टाचार्य ने बातचीत के दौरान बताया, 'मैं वाशी में रहती थी और उस समय वाशी के लिए कोई लोकल ट्रेन नहीं थी। केवल बसें थीं, जिनमें से आखिरी बस रात 11:30 बजे निकलती थी। मैं फिल्म सिटी में फंस गई थी। क्योंकि, उस समय मोबाइल फोन नहीं थे, इसलिए मेरे पति घर पर मेरा इंतजार कर रहे थे।'
शाहरुख से जुड़ा किस्सा किया साझा
रोशमिला ने आगे कहा कि शाहरुख फिल्म सिटी में शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के बीच में उनका इंटरव्यू जारी रख रहे थे। उस समय वह 24 या 25 साल की थीं और रोने वाली हो गई थीं। शाहरुख ने जब उनकी परेशानी देखी, तो उन्होंने पूछा कि क्या हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी आखिरी बस छूट गई है और उन्हें नहीं पता कि वह रात कहां निकालेंगी। उन्होंने बताया कि उन दिनों वाशी के लिए टैक्सियां मिलना लगभग असंभव था। इसके बाद शाहरुख खान ने तुरंत उन्हें मदद ऑफर की।
वाशी में शाहरुख ने पहुंचाया था घर तक
रोशमिला ने बताया, 'शाहरुख ने कहा कि चिंता मत करो, मैं अपनी कार भेज दूंगा।' रोशमिला ने जब वाशी तक लंबी ड्राइव के बारे में चिंता व्यक्त की। तो किंग खान ने कहा, 'हां कार आपको वहां छोड़ देगी। बस मेरा ड्राइवर वाशी पहुंचने पर मुझे फोन कर दे ताकि मैं उसे बता सकूं कि उसे यहां वापस लौटना है या घर जाना है।' इसके बाद रोशमिला ने हंसते हुए शाहरुख से पूछा कि आप घर कैसे जाएंगे। इस उन्होंने हंसते हुए कहा, 'चिंता मत करो, कोई मुझे ले जाएगा।' इसके बाद शाहरुख की कार ने उन्हें घर पहुंचाया था।
Chris Hemsworth: क्रिस हेम्सवर्थ ने अपने जुड़वा बच्चों को दिया क्यूट हेयर स्टाइल, सुपरहीरो 'थॉर' से मिला फेम