फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chris Hemsworth: क्रिस हेम्सवर्थ ने अपने जुड़वा बच्चों को दिया क्यूट हेयर स्टाइल, सुपरहीरो 'थॉर' से मिला फेम

Wed, 07 Aug 2024 10:27 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड स्टार क्रिस हेम्सवर्थ ने अपने दस वर्षीय जुड़वां बेटों, साशा और ट्रिस्टन को नया हेयर स्टाइल दिया है, इस पल को क्रिस ने अपने कैमरे में कैद किया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
क्रिस हेम्सवर्थ और उनके दोनों जुड़वा बेटे - फोटो : एक्स और इंस्टाग्राम- chrishemsworth
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्वल सुपरहीरो थॉर के नाम से मशहूर अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ ने कई फिल्मों में शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। लेकिन अवेंजर्स की फिल्मों में 'थॉर' के किरदार से क्रिस विदेश में ही नहीं बल्कि हर एक देश में प्रसिद्ध हो चुके हैं। क्रिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने दोनों जुड़वा बेटों की तस्वीर और वीडियो साझा की हैं, जिसमें दोनों ही बच्चे नए हेयर स्टाइल में नजर आ रहे हैं। यही नहीं बल्कि क्रिस ने अपने दोनों जुड़वा बच्चों के हेयरकट की जिम्मेदारी भी खुद पर ली है।
विज्ञापन


क्रिस ने बच्चों को दिया नया हेयरकट
फोटो में क्रिस के दोनों बेटे साशा और ट्रिस्टन बहुत ज्यादा उत्साहित दिख रहे हैं। दोनों इस नई हेयर स्टाइल में बेहद क्यूट दिख रहे हैं। क्रिस ने इस पोस्ट पर एक मजाकिया कैप्शन लिखा, "हेयरड्रेसिंग हमेशा से मेरा सच्चा जुनून रहा है।" अब क्रिस की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर लगातार सेलेब्स और नेटिजन्स कमेंट कर अपनी राय साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन


सेलेब्स और प्रशंसकों के रिएक्शन
रेडियो स्टार लॉरेन फिलिप्स ने लिखा, "हेम्सवर्थ सिजरहैंड्स"। इस्ला फिशर ने लिखा, "हाहाहाहाहा।" वहीं क्रिस के एक प्रशंसक ने लिखा, "यही कारण है कि थॉर रो रहा था" एक और फैन ने लिखा, "सौभाग्य से उनके लिए, भयानक बाल कटाना नया फैशन है।"


क्रिस का पूरा नाम क्रिस्टोफर हेम्सवर्थ है। हॉलीवुड में फिल्मी करियर शुरू करने से पहले वे ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन सीरीज 'होम एंड अवे' में किम हाइड की भूमिका निभाई थी। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU)में , हेम्सवर्थ ने 2011 में इसी नाम की फिल्म में थॉर की भूमिका निभाई और बाद की कई फिल्मों में इस भूमिका को दोहराया, जिसने उन्हें दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक बना दिया। साथ ही उन्हें घर-घर में फेमस भी कर दिया।
विज्ञापन


40 वर्षीय क्रिस और उनकी खूबसूरत स्पेनिश पत्नी एल्सा पटकी ने 2010 में क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान विवाह किया था। अब दोनों बायरन बे के पास ब्रोकन हेड में 30 मिलियन डॉलर की शानदार हवेली में रहते है। यह दोनों नौ साल पहले लॉस एंजिल्स से ऑस्ट्रेलिया में आ गए थे। उनके तीन बच्चे हैं बेटी इंडिया रोज और उनके जुड़वां बेटे साशा और ट्रिस्टन। वैसे क्रिस अक्सर अपने बच्चों का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। खाली समय में क्रिस अक्सर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं और साथ ही उन्हें बायरन बे के पास समुद्र तटों पर सर्फिंग के लिए ले जाते हैं। 
Armaan Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 फिनाले के दौरान रणवीर ने किया था कृतिका को किस, अरमान मलिक का रिएक्शन हुआ वायरल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें