फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabana Azmi: मां न बन पाने पर छलका शबाना आजमी का दर्द, कहा- समाज आपको अधूरा महसूस कराता है

Wed, 18 Sep 2024 12:20 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर अभिनेत्री और दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी ने मां न बन पाने पर दिल खोलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि इसे स्वीकार करना काफी कठिन है। समाज इसके लिए उन्हें अधूरा महसूस कराता है। 
विज्ञापन
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@azmishabana18
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शबाना आजमी हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय क्षमता से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया है। एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ वह मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर की पत्नी भी हैं। दोनों की शादी को लगभग चालीस साल हो चुके हैं, लेकिन उन्हें मातृत्व की खुशी प्राप्त नहीं हो सकी है। चिकित्सा कारणों से बच्चे को जन्म न दे पाने वाली अभिनेत्री ने हाल में ही इस पर दिल खोलकर बात की है। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बात करते हुए अपना दर्द साझा किया है। उन्होंने कहा कि इस बात के लिए समाज उन्हें अधूरा महसूस कराता है और वह वास्तविकता स्वीकार भी करती हैं। 

विज्ञापन


समाज आपको अधूरा महसूस कराता है- शबाना आजमी
अभिनेत्री ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा, "इस सच्चाई को स्वीकार करना कठिन है कि आप बच्चे पैदा नहीं कर सकते। समाज इसके लिए आपको अधूरा महसूस कराता है। आपको खुद को इससे बाहर निकालने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।" इस बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने सभी महिलाओं को यह समझने के लिए प्रोत्साहित किया कि उनके आत्म-सम्मान को उनके काम से ही पहचाना जाना चाहिए। अभिनेत्री ने कहा कि महिलाएं अपने आप को रिश्तों के आधार पर मापती हैं, जबकि पुरूष करियर और काम के आधार पर इसे मापते हैं। 
Alia Bhatt: पति नहीं बल्कि इस अभिनेता के साथ शानदार है आलिया भट्ट की केमिस्ट्री, खुद अभिनेत्री ने किया खुलासा
विज्ञापन

अपनी किस्मत को शबाना ने कर लिया था स्वीकार
शबाना आजमी ने कहा कि काम और करियर के आधार पर सभी को अपने आप को मापना चाहिए। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि यह सभी लिंगों पर लागू होना चाहिए।" इससे पहले एक पुराने इंटरव्यू में अभिनेत्री ने मां न बन पाने की सच्चाई को स्वीकार करने को लेकर बात की थी। उन्होंने साल 2000 में सिमी ग्रेवाल के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें इस सच को स्वीकार करने में ज्यादा समय नहीं लगा कि वो एक बच्चे को जन्म नहीं दे सकतीं। अभिनेत्री ने कहा कि उनके लिए यह कोई बड़ी निराशा नहीं थी, लेकिन वह इस बात से हैरान थीं कि उन्होंने कितनी आसानी से अपने किस्मत को स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन

अपनी खूबसूरती से नई अभिनेत्रियों को भी मात देती नजर आईं माधुरी दीक्षित
जावेद अख्तर ने हनी ईरानी से की थी पहली शादी 
अभिनेत्री ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्होंने कभी बच्चा गोद लेने पर विचार इसलिए नहीं किया, क्योंकि वह अपने सौतेले बच्चों के साथ काफी खुश थीं और अपना सारा प्यार उन पर केंद्रित करना चाहती थीं। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि बच्चे न होने की वजह से वह करियर पर ज्यादा ध्यान दे पाती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि मातृत्व बहुत ज्यादा मांग करता है। बताते चलें कि जावेद अख्तर ने पहले हनी ईरानी से शादी की थी, जो 1972 से 1985 तक टिकी थी। इस शादी से उन्हें फरहान और जोया के रूप में दो बच्चे हैं। हाल में ही दोनों डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'एंग्री यंग मेन' में नजर आए हैं।
Ayushmann Khurrana: गणपति विसर्जन के बाद आयुष्मान ने की मुंबई के इस बीच की सफाई, कई दिग्गज हस्तियां भी आईं नजर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें