अभिनेता आयुष्मान खुराना अपने अभिनय और गायिकी के लिए मशहूर हैं। इसके अलावा वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। अभिनेता आज बुधवार सुबह मुंबई के वर्सोवा बीच की साफ-सफाई कार्य में जुटे नजर आए। गणपति विसर्जन के बाद आयुष्मान खुराना ने बीच की सफाई की। इस दौरान आयुष्मान खुराना के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी मौजूद रहीं।