पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता सह गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इस वक्त वह अपनी हालिया रिलीज फिल्में 'चमकीला' और 'क्रू' के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। इसके बाद उनकी एक और फिल्म 'जट्ट एंड जूलियट 3' भी रिलीज को तैयार है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दिलजीत ने 'किंग' अभिनेता शाहरुख खान को लेकर प्यार जताया है।
दिलजीत ने शाहरुख को बताया ब्रांड
कुछ समय पहले दिलजीत की फिल्म 'चमकीला' के निर्देशक इम्तियाज अली ने एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि शाहरुख खान दिलजीत को देश का सबसे बेहतर अभिनेता मानते हैं। इस पर एक पॉडकास्ट के दौरान प्रतिक्रिया देते हुए दिलजीत ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि शाहरुख ने यह कैसे कह दिया। हालांकि, इसके बाद दिलजीत ने भी शाहरुख की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक अच्छे इंसान हैं, यही वजह है कि वे इतने बड़े ब्रांड हैं।
'तारक मेहता' की सोनू की पर्दे पर वापसी, अब ऐसी दिखती हैं निधि
'शाहरुख सफलता के हकदार हैं'
शाहरुख को ब्रांड बताते हुए दिलजीत ने कहा कि एक व्यक्ति को अच्छा इंसान होना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके बाद यह आता है कि इंसान किसी भी परिस्थिति में कितना सहनशील है। उन्होंने कहा, "आपको उस परिस्थिति में डाला जाए, आप जितना झेल सकते हो, उस हिसाब से ही आपको चीजें मिलेंगी। दिलजीत ने शाहरुख खान को लेकर कहा कि वह इस सफलता के हकदार हैं। पंजाबी गायक सह अभिनेता ने कहा कि विदेश में लोग भारत को शाहरुख खान के नाम से जोड़ कर देखते हैं, जो बहुत बड़ी बात है।
Varun Dhawan Daughter Pic: वरुण ने 'फादर्स डे' पर बेटी की पहली तस्वीर की साझा, तमाम हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया
'जट्ट एंड जूलियट 3' में आएंगे नजर
बात करें दोनों अभिनेताओं के वर्क फ्रंट की तो शाहरुख फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक डॉन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं। वहीं, दिलजीत फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'जट्ट एंड जूलियट 3' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा हाल में ही उन्होंने जानकारी दी थी कि वह जिमी फॉलन के बेहद लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय शो 'द टुनाइट शो' पर भी जल्द ही बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं।
Salman Khan: 'सिंकदर' की शूटिंग से दो दिन पहले सामने आई सलमान खान की नई फोटो, फिल्म से निकाला जा रहा कनेक्शन