अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने अपनी और अली गोनी की शादी को लेकर खुलासा किया है। अभिनेत्री ने कहा कि अभी उन्होंने शादी को लेकर कोई योजना नहीं बनाई है। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल दोनों अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं।
जैस्मिन भसीन और अली गोनी टीवी की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक हैं। वह काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं। दोनों से अक्सर उनकी शादी के बारे में सवाल पूछे जाते हैं और तरह-तरह की अटकलें लगाई जाती हैं। अब अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने अपनी शादी को लेकर संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वे जल्दी शादी के बंधन में नहीं बंध सकते हैं। दरअसल, हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान जब उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब मन करेगा तब वो ऐसा करेंगे। उन्होंने यह भी साझा कि फिलहाल दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हैं।
काम है पहली प्राथमिकता
अभिनेत्री ने बातचीत के दौरान साझा किया, ‘हम दोनों छोटे शहरों से संघर्ष करके आए हैं, हम अपने सपनों के साथ यहां आए हैं, हमारा ध्यान उन सपनों पर हैं। इसलिए, एक बार जब हम उस मुकाम पर पहुंच जाएंगे, जहां हम एक-दूसरे के साथ उस खुशी को साझा करने के लिए अंदर से भी संतुष्ट और खुश होंगे।’
जैस्मिन भसीन का वर्क फ्रंट
जैस्मिन भसीन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह ‘दिल से दिल तक’, ‘दिल तो हैप्पी है जी’ और ‘नागिन 4’ जैसे सफल और मशहूर टीवी शो में काम कर चुकी हैं। जैस्मिन बिग बॉस के अलावा रियलीटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अभिनेत्री ने साल 2022 में पंजाबी फिलम ‘हनीमून’ से डेब्यू किया है। उनके आगामी कार्य की बात करें तो वह जल्दी ही फिल्म ‘अरदास सरबत दे भले दी’ में नजरा आएंगी।
Varalaxmi-PM Modi: अभिनेत्री वरलक्ष्मी ने पीएम मोदी को दिया शादी का न्योता, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें