फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने बनाया 'जीरो कैलोरी' पास्ता, रोहित सराफ वीडियो शेयर कर बोले- 'पूरी तरह भ्रम है'

Sat, 21 Sep 2024 01:10 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपनी बातों, फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। जान्हवी ने अब अभिनेता रोहित सराफ के लिए जीरो कैलोरी पास्ता बनाया है, जिसका वीडियो रोहित ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'देवरा पार्ट 1' में नजर आ रही हैं। जान्हवी कपूर अक्सर फिल्मों, बयानों, निजी जिंदगी और लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के लिए तैयारी शुरू कर दी है। अभिनेत्री अब सोशल मीडिया पर अपने एक वीडियो के कारण चर्चा में आ गई हैं। इस वीडियो में जान्हवी अभिनेता रोहित सराफ के लिए 'जीरो कैलोरी' नाश्ता बनाती नजर आ रही हैं। ये वीडियो रोहित सराफ ने शेयर किया है, आइए आपको बताते हैं जान्हवी के लिए क्या बोले रोहित सराफ।
विज्ञापन

जान्हवी कपूर ने बनाया पास्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @rohitsaraf
वीडियो में पास्ता बना रही हैं जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर रोहित सराफ के शेयर किए वीडियो में पास्ता बनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो देखा जा सकता है कैसे जान्हवी पास्ता में डाले जाने वाली सामग्री को पका रही हैं। जान्हवी ने इस दौरान ढीली सी सफेद टी-शर्ट और पीले रंग का पायजामा पहना था। वीडियो में जान्हवी कुकिंग के दौरान पूरी तरह से मगन होकर काम करती नजर आ रही हैं। 

जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
जान्हवी के लिए लिखी ऐसी पोस्ट
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में अभिनेता रोहित सराफ भी नजर आने वाले हैं। अपनी सह कलाकार जान्हवी को लेकर उन्होंने लिखा, 'जान्हवी कपूर के लिए प्रशंसा पोस्ट, उन्होंने मुझे महीनों बाद सबसे अच्छा पास्ता खिलाया और दावा किया कि इसमें शून्य कैलोरी थी। पूरी तरह से भ्रम है, लेकिन नुकसान के लायक है'।
विज्ञापन

शशांक खैतान - फोटो : इंस्टाग्राम @rohitsaraf
निर्देशक शशांक का भी शेयर किया वीडियो
शशांक को रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का गाना अगर तुम साथ हो गाते हुए देखा जा सकता है, जो इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म तमाशा का मशहूर ट्रैक है। रोहित सराफ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं आपसे हर दिन जो कुछ सीखता हूं, उसमें आत्मविश्वास सबसे ऊपर है। कृपया उस मन को झकझोर देने वाले प्रदर्शन के बाद आपके चेहरे पर जो आत्मसंतुष्टता है, उसे न भूलें'।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें