फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jackie Shroff: पुराने दिनों की याद में खोए दिखे जैकी श्रॉफ, बोले- पिता बनने के बाद मैं थोड़ा जिम्मेदार बन गया

Sun, 24 Mar 2024 10:15 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जैकी श्रॉफ ने अपने करियर की शुरुआत बतौर जूनियर आर्टिस्ट की थी। धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों में हीरो की भूमिका मिलने लगी। जैकी कहते हैं, 'मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग मेरे बारे क्या सोच रहे हैं। मैं सिर्फ अपने मन की सुनता हूं।
विज्ञापन
जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता जैकी श्रॉफ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने 40 साल के करियर में जैकी श्रॉफ बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे चुके हैं। जैकी अभिनेता होने के साथ-साथ बॉलीवुड में अच्छे पति और पिता के रूप में भी मशहूर हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जैकी अपने पुराने दिनों को याद करते दिखे।
विज्ञापन


पिता बनते ही जिंदगी बदल गई 
'हीरो' से लेकर 'राम-लखन' तक जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले जैकी अपनी शुरूआती दिनों को याद करते हुए कहते हैं, 'मैंने अपने करियर की शुरुआत एक्शन फिल्मों से किया था। एक से बढ़कर एक खतरनाक एक्शन दृश्य मैं खुद ही करता था। तब मुझे मेरी कोई परवाह नहीं थी। मैं हर स्टंट करने के लिए तैयार रहता था, लेकिन जब मैं पिता बना तब मेरे लिए सब कुछ अचानक ही बदल गया।'

Rani Mukerji: रानी मुखर्जी ने 'गुलाम' की डबिंग को किया याद, बताया- आमिर सिर्फ फिल्म को परफेक्ट बनाना चाहते थे
विज्ञापन


खुद का रखने लगे ख्याल 
जैकी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जब आप पिता बनते हैं तब आप को समझ में आता है कि आप पर सिर्फ अपनी ही नहीं किसी और की भी जिम्मेदारी है। आप खुद का ज्यादा ख्याल रखने लगते हैं। मैं पिता बनने से पहले हर स्टंट खुद ही करता था। कभी मोटरसाइकिल से कूद कर अपनी हड्डियां तोड़ लेता था तो कभी कहीं से हाथ-पैर में चोट लगाकर घर लौटता था, लेकिन पिता बनने के बाद मुझे समझ में आने लगा कि मैं यह सब नहीं कर सकता हूं। मुझे मेरी जिम्मेदारियों का एहसास पिता बनकर ही हुआ।'
विज्ञापन


War 2: वॉर 2 का संगीत तैयार करेंगे यह म्यूजिक डायरेक्टर, ऋतिक-एनटीआर की फिल्म पर आया दिलचस्प अपडेट

शांत रहना सबसे बड़ी ताकत 
जैकी श्रॉफ ने अपने करियर की शुरुआत बतौर जूनियर आर्टिस्ट की थी। धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों में हीरो की भूमिका मिलने लगी। जैकी कहते हैं, 'मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग मेरे बारे क्या सोच रहे हैं। मैं सिर्फ अपने मन की सुनता हूं। मेरे लिए मेरे मन की शांति से बड़ी और कोई भी चीज नहीं है। आप भीड़ में भी रहकर शांति से अपनी बात रख सकते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें