फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Partha Sarathi Deb Death: मशहूर बंगाली अभिनेता पार्थ सारथी देब का निधन, सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख

Sat, 23 Mar 2024 10:10 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर बंगाली अभिनेता पार्थ सारथी देब का निधन हो गया। उन्होंने 68 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
पार्थ सारथी देब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर बंगाली अभिनेता पार्थ सारथी देब का निधन हो गया। उन्होंने 68 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। आज शनिवार, 23 मार्च को उनके परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


आईसीयू में भर्ती थे अभिनेता
अभिनेता के परिवार ने बताया कि पार्थ सारथी देब का निधन शुक्रवार रात 11.50 बजे हो गया था। वे लंबे समय से सीओपीडी संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे और पिछले एक महीने से सरकारी एम आर बांगुर अस्पताल में भर्ती थे। पिछले हफ्ते उनकी हालत काफी खराब हो गई थी औरवह आईसीयू में थे।
Toxic: करीना, साई पल्ल्वी, श्रुति या कियारा...कौन बनेंगी 'टॉक्सिक' में यश का सहारा? निर्माताओं ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने व्यक्त किया शोक
उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'प्रतिष्ठित और वरिष्ठ अभिनेता पार्थ सारथी देब के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनका जाना हमारे लिए सदमे से कम नहीं है।' सीएम के साथ कई सितारों ने अभिनेता के निधन पर शोक जताया। अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता ने लिखा, 'मैंने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया है। बहुत दुखद खबर। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
विज्ञापन

Actor Turn Director: निर्देशक बने कलाकारों में अब तक माधवन रहे नंबर वन, रणदीप, कुणाल समेत बाकी का रहा ये हाल

इन सीरियल-फिल्मों में किया अभिनय
अभिनेता टीवी सीरियल्स में अपने किरदार के लिए मशहूर थे। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई 'रक्तबीज' सहित फिल्मों में भी अभिनय किया था। इसके अलावा उन्होंने 'काकाबाबू हियर गेलन', 'लाठी', 'प्रेम अमर', बोगला मामा जुग जुग जियो' में भी अभिनय किया था। उन्होंने चुन्नी पन्ना, जॉयी जैसे टीवी धारावाहिकों में अपनी भूमिकाओं के लिए लोकप्रियता हासिल की। वे पश्चिम बंगाल मोशन पिक्चर आर्टिस्ट फोरम के उपाध्यक्ष थे। उनके पार्थिव शरीर को तकनीशियन स्टूडियो ले जाया गया, जहां अभिनेता देबदुत घोष और बिस्वनाथ बसु, निर्देशक हरनाथ चक्रवर्ती सहित अन्य लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2 द रूल' में कैमियो करती नजर आएंगी सामंथा रुथ प्रभु! अल्लू अर्जुन की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें